New Delhi, 03 January (NNS): The government has reduced the wholesale limit from 1000 metric tonnes to 2000 metric tonnes during the previous month. In retail, the stock limit fell down from 10000 metric tonnes to 5000 metric tonnes, due to this, the prices showed temporary downtrend, due to this, the prices showed uptrend due to the downfall in the quantity of sale. Here, it is being traded at Rs 3190/3200 per quintal. The government has not been selling the stock in the open market after the increment in the quantity, then it may increase by Rs 50 per quintal. The big stockists have stored the stock and the arrivals of the stock seems weak from the producing markets, On the other hand,  there is a shortage of the stock in the roller flour mills and the upcountry demand of choker, maida and sui seems constant.

गेहूं-अभी आपूर्ति की कमी

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस) पिछले माह सरकार द्वारा गेहूं पर स्टॉक लिमिट थोक में 2000 मीट्रिक टन से घटाकर 1000 मीट्रिक टन एवं रिटेल में 10 मीट्रिक टन से घटाकर 5 मीट्रिक टन कर दिए जाने से टेंपरेरी मंदा जरूर आ गया है, लेकिन बिक्री की क्वांटिटी कम किए जाने से आगे चलकर फिर तेजी का रूख बना हुआ है। यहां 3190/3200 रुपए का व्यापार हो रहा है। आगे सरकार खुले बाजार में क्वांटिटी बढ़ाकर नहीं बेचती है, तो यह तुरंत 50 रुपए बढ जाएगा। बड़े स्टाकिस्टों ने रोक लिया है तथा उत्पादक मंडियों से माल कम आ रहा है। उधर रोलर फ्लोर मिलों में स्टॉक नहीं है तथा आटा मैदा सूजी चोकर की चालानी मांग चल रही है।

Fine rice: heavy shortage in trade

New Delhi, 03 January (NNS): The supply of all varieties of paddy remained one fourth in all the producing states of the country. On the other hand, the market showed uptrend due to the improved sale of ready stock from the rice mills. Here, the prices of all varieties of fine rice strengthened by Rs 150/250 per quintal due to the increment in the demand from the exporters. Therefore, it is profitable to trade and there is a need to wait for sometime. The import of Indian rice reported to be sluggish in the international markets, due to this, the exporters started taking the enquiry. The rice industry gets affected as the big exporters have faced a lot of problem during the previous days.

बारीक चावल- व्यापार में भारी कमी

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस) देश के सभी उत्पादक राज्यों में बासमती प्रजाति के धान की आपूर्ति एक चौथाई रह गई है। दूसरी ओर राइस मिलों में तैयार माल की बिक्री में थोड़ी सुधार होने से बाजार मजबूत हो गए हैं। यहां मंदे के दलदल के बाद 150/250 रुपए प्रति क्विंटल का सभी तरह के बारीक चावल में मजबूती आ गई है। भविष्य में निर्यातों की मांग सुधरने पर यह नीचे वाले भाव देखने को नहीं मिलेंगे। अत: वर्तमान भाव में व्यापार करना चाहिए तथा कुछ दिन इंतजार करने की जरूरत है। विदेशों में भारतीय चावल का आयात सबसे सस्ता पड़ रहा है, इसलिए पूछताछ निर्यातकों की आने लगी है। पिछले दिनों किसी बड़े निर्यातक की भुगतान संकट की हवा फैल गई थी, उसका भी प्रभाव चावल उद्योग पर विपरीत पड़ा था।

Maize: no possibility to decrease

New Delhi, 03 January (NNS): The crop of maize has been started arriving constantly  in the markets of MP and the ethanol companies are purchasing the stock at every price. Here, the arrival pressure of the stock from Rajasthan will increase after two months, due to this reason, the old stored stock has been selling out at the higher level, due to this reason, the prices of maize dropped down to Rs 2350/2400 per quintal in the markets of Rajasthan and MP. Now, the prices may not show more downfall in these prices because both the ethanol and the starch companies are purchasing the stock at the every prices. On the other hand, the big companies are also started storing the stock at the current level. Therefore, the prices may not show more downfall. In Haryana and Punjab reach, the maize of MP also ruling at Rs 2540/2630 per quintal. The stock is being consume in the ethanol companies.

मक्की-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस) एमपी में मक्की की फसल तेजी से आने लगी है तथा एथेनोल कंपनियां भी हर भाव में माल खरीद रही हैं।इधर एमपी राजस्थान की फसल का प्रेशर अभी 2 महीने तक पूरा रहेगा, जिस कारण पुराने स्टॉक के माल भी तेजी से निकलने लगे हैं। जिस कारण मध्य प्रदेश राजस्थान की मंडियों में मक्की लुढ़क कर 2350/2400 रुपए प्रति क्विंटल पर काफी नीचे आ गई है। अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि एथेनॉल एवं स्टार्च की कंपनियां हर भाव में खरीद कर रहे हैं। दूसरी ओर बड़ी कंपनियां भी स्टॉक के लिए माल पकड़ने लगी है। अत: आगे अब मंदी नहीं लग रही है। एमपी की मक्की 2540/2630 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में हो गई है, राजस्थान की मक्की 2675 2680 रुपए बिक रही है। यह माल एथेनॉल कंपनियों में माल खप रहा है।

Millet: trade will be profitable

New Delhi, 03 January (NNS): During the current month, the millet of kharif season reduced by 40/45 to Rs 2630/2650 per quintal in Haryana and Punjab reach. The production of the stock seems high on seeing the ready crop in MP, Rajasthan, Western UP and Haryana, on seeing this, the prices may not show more uptrend, but the all-round buying of the stock seems constant from both the stockists and the food processing companies, on seeing this, the market may not show more downfall and the trade of stored stock will be profitable during the coming days.

बाजरा- व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस) खरीफ सीजन का बाजरा 40-45 रुपए प्रति क्विंटल की घटकर चालू माह में हरियाणा पंजाब पहुंच में नमी के अनुसार 2630/2650 रुपए प्रति कुंतल भाव रह गए हैं। हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजस्थान मध्य प्रदेश में खड़ी फसल को देखकर उत्पादन अधिक लग रहा है तेजी तो नहीं लग रही है, लेकिन डिस्टिलरी प्लान्टों एवं खाद्य प्रसंस्करण वाली कंपनियों के साथ-साथ स्टाकिस्टों की चौतरफा लिवाली को देखते हुए यहां से बाजार मंदा नहीं लग रहा है तथा स्टॉक का व्यापार भरपूर लाभदायक लग रहा है।

Masoor: uptrend after the correction

New Delhi, 03 January (NNS): The prices of moong showed soft trend during the current week. Here, in Bilti, masoor prices went up from Rs 6600 to Rs 6800 per quintal. It is ruling at Rs 6750 per quintal owing to the profit taking selling during the current week. The masoor of Canada also being available at Rs 6180/6185 per quintal. The reality is that the import prices have been ruling at the higher level and the stock has also being sold out from the ports. Here, the arrival of the stock may be delayed due to downfall in the temperature. The per hectare productivity may show downfall, in these circumstances, the prices of masoor may increase by Rs 100 per quintal before the arrivals of the new crop.

मसूर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस) मसूर में चालू सप्ताह से धीरे-धीरे नरमी का रुख बना हुआ है। यहां मसूर बिल्टी में 6600 से बढ़कर 6800 प्रति कुंतल हो गई थी। चालू सप्ताह में मुनाफा वसूली बिकवाली से 6750 प्रति कुंतल भाव रह गए हैं। कनाडा की मसूर भी 6180/6185 रुपए प्रति क्विंटल बोलने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि आयात वर्तमान में महंगा हो गया है तथा बंदरगाहों पर आए हुए माल काफी बिक चुके हैं। इधर आने वाली फसल सर्दी देर से पड़ने से विलंब से आएगी तथा प्रति हेक्टेयर बोई हुई फसल की उत्पादकता भी घट सकती है, इन परिस्थितियों में नई फसल से पहले मसूर में 100 रु का फिर लाभ मिलने वाला है।

Urad: no trade of more uptrend

New Delhi, 03 January (NNS): The crop of urad has already been sold out in the Saharanpur and the Gangoh line. The all-round quality of the crop seems good, due to this; the market has remained under pressure from the last one month, due to this reason, the prices of Rangoon small stock showed downfall. The market seems feeble due to the lack of demand despite the shortage of the spot stock. There is a shortage of the stock and fear of the new crop; otherwise, there is a lack of stored stock of urad, in these circumstances, the prices of urad showed downfall constantly. Presently, the prices of bold and the small stock also being sold at Rs 89.5 and Rs 81.5 per kg respectively.

उड़द- तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस) उड़द की फसल सहारनपुर गंगोह लाइन में काफी निपट चुकी है। फसल चारों तरफ बढ़िया होने से पिछले एक महीने से बाजार दबा हुआ है, जिस कारण रंगूनी छोटे माल में काफी गिरावट आ चुकी है। हाजिर मोटे माल की कमी के बावजूद भी ग्राहकी के अभाव में बाजार घटकर निचले स्तर पर आ गया है। यह मंदा केवल नई फसल की दहशत एवं ग्राहकी की भारी कमी होने से आया है, अन्यथा स्टाक में बिल्कुल उड़द नहीं है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में धीरे-धीरे ही मंदा आएगा। वर्तमान में 89.5 रु मोटा उड़द एवं छोटा 81.5 रु बिक रहा है।

Moong: should sell at the current level

New Delhi, 03 January (NNS):  The crop of moong has been started arriving constantly in the markets of Rajasthan and Maharashtra, due to which, the prices showed heavy downfall. The prices have been ruling at Rs 6800/7600 per quintal as per the quality. The arrivals of the crop have already been stopped from the markets of UP, MP, Bihar and Jharkhand. Apart from this, the old stock has already been sold out in the markets. The all-round crop also seems good, due to this, the demand from the mills seems weak. Now, there is a lack of support from the mills at the current level, due to this reason, the trade should not be done at the higher level.

मूंग- वर्तमान में बिकवाली करिए

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस) मूंग की फसल महाराष्ट्र राजस्थान की मंडियों में तेजी से आ रही है, जिससे चौतरफा मंदे का दौर बना हुआ है। उसके भाव क्वालिटी अनुसार माल के 6800/7600 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं। यूपी मध्य प्रदेश बिहार झारखंड की मूंग अब आनी बंद हो गई है, पहले के पड़े स्टॉक ही बिक रहे हैं। फिलहाल फसल चारों तरफ बढ़िया होने से दाल मिलों की पकड़ थोड़ी ढीली पड़ गई  है। अब इन भावों में भी दाल मिलों का समर्थन नहीं मिल रहा है, जिस कारण तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Tur: possibility to improve

New Delhi, 03 January (NNS): The prices of tur reduced by Rs 24/25 to Rs 81 per kg due to the higher arrival pressure of the stock of Karnataka during the last 20/22 days. Now, the prices have been ruling at the higher level from the producing markets at the current level, due to which, the prices may show uptrend from here. The prices of lemon tur reduced by Rs 20 per quintal during the last one week. Now, there is a shortage of imported stock and the prices showed temporary downfall of Rs 5 because of the increased enquiry from the mills after the downfall in the prices, but the it is profitable to sell the stock rather than the storage of the stock.

तुवर-यहां से सुधरने की उम्मीद

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस) तुवर में पिछले 20-22 दिनों के अंतराल कर्नाटक के माल का जबरदस्त दबाव बनने से 24/25 रुपए प्रति किलो की गिरावट पर यहां 81 रुपये का व्यापार नीचे में हो गया है। अब इन भावों में उत्पादक मंडियों से पड़ते नहीं लग रहे हैं, जिससे बाजार में यहां से फिर तेजी के आसार बन गए हैं। लेमन तुवर भी 20 रुपए एक सप्ताह में घटकर निचले स्तर पर आ गई है। अभी विदेशी माल का स्टाक में नहीं है तथा काफी बाजार टूटने के बाद दाल मिलों की पूछ परक आने से 5 रुपए का टेंपरेरी सुधार लग रहा है, लेकिन बढ़े भाव में स्टाक की बजाय अपना माल बेचते रहना चाहिये।

Gram desi: fear of imported stock

New Delhi, 03 January (NNS): The prices of gram desi showed downfall from the last one month. The Australia’s stock of January delivery also being sold at Rs 6000/6100 per quintal from Mumbai, due to this reason, the stock of Rajasthan also being traded at Rs 6500 per quintal. Now, it is ruling at Rs 6750 per quintal due to the constant buying from the mills at the lower level and it is expected that the prices may reach to Rs 7000 per quintal. Now, there is all-round shortage of the spot stock and the consumption of both dal and besan seems constant, in these circumstances, the prices may show uptrend from here because the stock has already been sold out rather than the loading.

देसी चना-विदेशी माल की दहशत

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस) देसी चने में पिछले माह से ही काफी मंदा आ गया है। बाजारों में ऑस्ट्रेलिया का माल मुंबई से जनवरी डिलीवरी का 6000/6100 रुपए बिक रहा है, इस वजह से बाजार में राजस्थानी माल 6500 रुपए प्रति कुंतल के आसपास बिक गया था। अब नीचे वाले भाव में दाल मिलों की लिवाली से 6750 रुपए भाव हो गए हैं तथा जल्दी यह 7000 रुपए प्रति कुंतल पार कर जाने की संभावना बन गई है। अभी हाजिर में माल की चौतरफा पर कमी बनी हुई है तथा दाल एवं बेसन की आगे खपत रहने वाली है, इन परिस्थितियों में बाजार एक बार यहां से बढ़ने की संभावना है, क्योंकि माल लोडिंग से ज्यादा बिके हुए हैं।

Rajma chitra: profitable at the lower level

New Delhi, 03 January (NNS): The crop of rajma chitra has been started arriving from Maharashtra whose prices fell down from Rs 85/90 to Rs 80/85 per kg. Now, the prices of dry stock showed downfall at the current level because the prices of Indian Brazil stock seems feeble. It is profitable to trade at the current level. On the other hand, it is not profitable to purchase the imported stock at the current level because the market has been quoted at the lower level. Apart from this, the arrivals have been started increasing in China, due to this reason, the trade  should be done as per the needs. There is a shortage of old imported stock, but both the arrivals and the shipments of the further deals may show uptrend.

राजमां चित्रा-नीचे के माल में लाभ

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस) महाराष्ट्र से  राजमां चित्रा आने लगा है, जो यहां 85/90 रुपए प्रति किलो बिकने के बाद टूट कर 80/85 रुपए के उच्च स्तर पर रह गए हैं. अब इन भावों में सूखे माल में मंदा लग रहा है, क्योंकि इंडियन ब्राज़ील काफी नीचे दिख रहा है। वर्तमान भाव पर व्यापार करना चाहिए। दूसरी ओर विदेशी माल में अभी हाथ डालने लायक नहीं है, क्योंकि वहां बाजार अब नरम होने लगे हैं। चीन में आवक बढ़ने लगी है, इस वजह से जरूरत का व्यापार ही करना चाहिए। हम मानते हैं कि विदेशी माल पुराना बाजार में कम है, लेकिन जैसे-जैसे विदेशी मालों की आवक बढ़ेगी तथा शिपमेंट के सौदे मंदे होने लगेंगे।

Gram kabuli: no logic of uptrend

New Delhi, 03 January (NNS): The prices of unfiltered stock of gram kabuli Maharashtra have been ruling at Rs 88/89 per kg due to the increased local demand at the lower level after the downfall during the last 4 months. Today, the market seems sluggish due to the weak demand at the current level. The reality is that the stockists started selling their stock rather than purchasing the stock at the higher level, in these circumstances, the buying capacity of the stock seems weak. There is no logic of uptrend in the prices as per the quality.

काबुली चना-तेजी का लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस) गत 4 माह से काबुली चने में आई गिरावट के बाद नीचे वाले भाव पर लोकल मांग निकलने से अंदरूनी महाराष्ट्र के माल 88/90 रुपए प्रति किलो बिना छना टिका है। आज फिर वर्तमान भाव में ग्राहकी कमजोर होने से बाजार सुस्त हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि हर बढ़े भाव में खरीद करने की बजाय स्टॉकिस्ट अपना माल निकलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में बाजार में खरीद क्षमता घट गई है। किसी भी क्वालिटी के काबुली चने में लंबी तेजी का लॉजिक नहीं है।

Pea: will remain stable

New Delhi, 03 January (NNS): The government has removed the import duty before a year, due to this reason, the imported stock has already been arrived in all the markets and around 7000/8000 metric tonnes of pea have been dump at the Indian ports and the stock will likely to unload soon. Here, the new crop has already been arrived in Canada. The amount of crop reported to be weak as compared to the previous year, but now, there, the old stock has been unload at the lower level, in these circumstances, there is no possibility of more uptrend in the prices. The domestic crop will likely to arrive after some time and the prices showed downfall, due to this, the prices may not show more downfall. Here, it is profitable to trade at Rs 37/38 per kg.

मटर-यहीं ठहराव रहेगा

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा मटर का आयात शुल्क मुक्त एक साल पहले ही खोल दिया गया था, इस वजह से सभी मंडियों में विदेशी माल आ चुके हैं तथा भारतीय बंदरगाहों पर भी 7-8 हजार मीट्रिक टन के करीब मटर डंप हो चुकी है। अभी और माल उतरने वाले हैं। इधर कनाडा में भी नई फसल आ चुकी है। हम मानते हैं कि गत वर्ष की अपेक्षा फसल कम जरूर है, लेकिन अभी भी वहां के पुराने माल मंदे भाव के लोड हो रहे हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए निकट में तेजी की गुंजाइश नहीं है। घरेलू फसल आने में अभी विलंब जरूर है तथा निचले स्तर पर आ चुके हैं, इसलिए अब यहां से ज्यादा गिरावट भी नहीं आएगी। यहां 37/38 रुपए का व्यापार हो रहा है।

Guar gum: no decrement

New Delhi, 03 January (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum remained stable at Rs 10600/10700 per quintal due to the weak selling and increased enquiry from the exporters along with the industries. Guar prices also being quoted at Rs 5350/5400 per quintal owing to the sluggish selling. In the markets of Haryana, its prices also ruling at Rs 4800/4900 per quintal in loose. However, in NCDEX, the prices of guar gum January delivery showed soft trend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand.

ग्वार गम : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस) औद्योगिक मांग के साथ -साथ निरयातको की पूछ परख बढ़ने तथा बिकवाली कमजोर होने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 10600/10700 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5350/5400 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 4850/4900 रूपये प्रति क्विंटल लूज में  बोले गए।  हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स ग्वार गम  जनवरी डिलीवरी में मामूली नरमी का रुख रहा। आपूर्ति  व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना नहीं है।