New Delhi, 1 July (NNS): This year, there is a shortage of old stock of wheat in the central pool as compared to the last some years because of the arrival of new stock, due to this reason, The government has been doing competitive buying for the current fiscal year. Presently, both the small and the big companies of private sector has been starting purchasing the stock at the higher level from the producing markets, due to this, The government has been purchasing the stock at the minimum support price of Rs 2275 per quintal, due to this reason, it is being sold at Rs 2700/2710 per quintal despite the imposition of stock limit during the previous week. Its prices have decreased by Rs 15/20 per kg due to the profit taking selling during the last some days at the higher level. Today, the prices has remained under pressure in the open market, but there is no possibility of more downtrend in the prices because the government has distribute huge amount of stock in the market and its arrivals seems weak. On the other hand, the the government has imposed around 3000 metric tonnes of the stock which is appropriate as per a license.
गेहूं – केंद्रीय पूल में पुराना स्टॉक कम
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) नई फसल आने पर केंद्रीय पूल में इस बार पुराना गेहूं स्टॉक बीते कई वर्षों की अपेक्षा कम बचा है। यही कारण है कि सरकार नए विपणन वर्ष के लिए खरीद प्रतिस्पर्धात्मक करने के पक्ष में रही है। संयोग ऐसा बना कि उत्पादक मंडियों से छोटी बड़ी प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां, ऊंचे भाव पर खरीद करने लगी, जिससे सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 पर गेहूं की खरीद लक्ष्य से कम रह गई। यही कारण है कि पिछले सप्ताह स्टॉक सीमा लगाए जाने के बावजूद भी 2700/2710 रुपए प्रति क्विंटल ऊपर में बिक गया। तत्पश्चात बढ़े भाव में सप्ताह के अंतिम दिन शाम को मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से 15/20 रुपए की खामोशी बन गई। आज खुलते बाजार भी भाव दबे रहे, लेकिन ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि सरकार द्वारा पिछला गेहूं का स्टॉक भी भारी मात्रा में विभिन्न योजनाओं में वितरित किया जा चुका है तथा मंडियों में गेहूं की आवक टूट गई है। वहीं स्टॉक सीमा 3000 मीट्रिक टन का लगाया गया है, जो प्रति लाइसेंस पर्याप्त है।
Fine rice: no risk at the current level
New Delhi, 1 July (NNS): The new stock of satha and nuri paddy has been started arriving in the Leyland’s markets of UP and Uttaranchal, The arrival have been started decreasing as compared to before and the rice mills have been started, purchasing the stock at the lower level, due to this reason, the prices of variety remains stable at the same level after the decrement of Rs 200 per quintal during the previous week. Now, inquiry has been started increasing at the higher level, whereas., the prices of nuri and basmati paddy also being quoted up by Rs 50/75 per quintal, in these circumstances, here, the rice sela 1509 is being traded at Rs 6200 per quintal and Basmati rice 1718 also ruling at Rs 7100/7200 per quintal and there is no possibility of more decrement in the prices. The demand of PR-26 reported to be high and the prices of taaz have not more down trend. Therefore, the trade will likely to remain high during the current month.
बारीक चावल-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) यूपी उत्तरांचल के तराई वाली मंडियों में साठा एवं नूरी धान की आवक हो रही है, लेकिन पहले की अपेक्षा आवक घटने लगी है तथा राइस मिलें नीचे वाले भाव पर माल खरीदने लगी है। यही कारण है कि पिछले सप्ताह बासमती प्रजाति के सभी चावल में 200 रुपए घटने के बाद बाजार ठहर गए हैं। अब वर्तमान भाव पर बढ़िया पकाई वाले बासमती चावल की पूछ परख बढ़ गई है, उधर नूरी एवं शरबती धान के भाव भी सप्ताह के अंतिम दिन 50/75 रुपए बढ़ाकर बोले गए, इन परिस्थितियों में जो यहां 1509 सेला चावल 6200 रुपए के आसपास बिक रहा है तथा 1718 बासमती चावल 7100/7200 रुपए बिक रहा है, इसमें अब घटने की गुंजाइश नहीं है तथा पीआर-26 की भी मांग अच्छी चल रही है, ताज में भी अब गिरावट की संभावना नहीं है। अत: व्यापार चालू महीने में अच्छा रहेगा।
Maize: no more uptrend
New Delhi, 1 July (NNS): The prices of maize remained stable at the same level in the markets of UP during the last week after the up trend in the prices, but prices showed constant uptrend Unavailability of stock in Bihar. There, in godown reach, it is being traded at Rs 2350/2360 per quintal. In UP, maize also ruling at Rs 2250/2260 per quintal in godown reach, but the prices have not shown trend in the prices at the current level and the prices decreased by Rs 30/40 per quintal temporarily, due to this reason, the stockists are not purchasing the stock at the current level from the ethanol companies at the higher level. On the other hand, the stock of Haryana and Punjab also being available at the reasonable prices from Hoshiarpur line, in these circumstances, it is beneficial to take the profit at the current level.
मक्की-तेजी को विराम संभव
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) मक्की में आई लगातार तेजी के बाद गत सप्ताह शाम को यूपी की मंडियों में भाव ठहर गए, लेकिन बिहार में माल नहीं मिलने से लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। वहां गोदाम पहुंच में 2350/2360 रु का व्यापार हो रहा है। यूपी में भी 2250/2260 रु लोकल गोदाम पहुंचे में मक्की बिक रही है, लेकिन अब इन भावों में एक बार तेजी को विराम लग रहा है या टेंपरेरी 30/40 बाजार घट गए हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि ऊंचे भाव में इथेनॉल कंपनियों के अलावा स्टॉकिस्ट अब माल लेने से सहमे हुए हैं। दूसरी ओर होशियारपुर लाइन की मक्की हरियाणा पंजाब पहुंचने यूपी की तरह पड़ते में आने लगी है, इन परिस्थितियों में एक बार मुनाफा भी लेते रहना चाहिए।
Millet: will be the shortage of spot stock
New Delhi, 1 July (NNS): Presently huge amount of satha paddy has been started arriving in the markets of western UP, but, in Harayana and Punjab reach, it’s prices gained by Rs 40/50 to Rs 2340/2350 per quintal because of the shortage of spot stock. Here, it is being traded at Rs 2200 per quintal in the producing markets and in godown reach, it is also ruling at Rs 2130/2150 per quintal. The new group will likely to arrive after three months, before this, the kharif crop has not been started arriving and it will likely to arrive after 15/20 days, in the circumstances, the market may show more uptrend. Therefore, there is no possibility of down trend in the prices during the near future.
बाजरा-हाजिर माल की कमी रहेगी
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) बाजरा साठी पश्चिमी यूपी की मंडियों में गत सप्ताह प्रचुर मात्रा में आता रहा, लेकिन हाजिर माल की कमी होने से 40/50 रुपए प्रति कुंतल बढ़कर 2340/2350 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में हो गया। इधर उत्पादक मंडियों में 2200 रुपए गोदाम पहुंच तथा 2130/2150 रुपए प्रति कुंतल मंडियों में भाव चल रहे हैं। नई फसल आने में पूरा 3 महीने से ऊपर का समय बाकी है, उससे पहले गर्मी वाले बाजरे की आवक घटने लगी है तथा चालू महीने में मुश्किल से 15-20 दिन और चलेगी, इन परिस्थितियों को देखते हुए अभी बाजरा और तेज हो जाएगा। अत: इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है।
Masoor: no risk at the current level
New Delhi, 1 July (NNS): The government has imposed the stock limit on pulses, and there is no stock limit imposed on masoor and its arrival has also been started decreasing in the markets, in Bilti, its prices reduced by Rs 50 to Rs 6650/6660 per quintal. The masoor of canada held stable at Rs 6340/6350 per quintal, but there is no risk in the decrement of both desi and imported stock in these prices and di New likely to arrive after the long time and the massor of Canada has not been available at the reasonable prices, due to this, it is profitable to trade the current level.
मसूर-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) यद्यपि सरकार द्वारा कुछ दलहनों पर स्टॉक सीमा लगा दिया गया है तथापि मसूर पर स्टॉक सीमा लागू नहीं है तथा इसकी मंडियों में आवक टूटने लगी है, जिससे बिल्टी में मसूर यहां पिछले सप्ताह 50 रुपए ऊपर नीचे होकर 6650/6660 रुपए प्रति कुंतल पर लगभग समान स्तर पर टिकी रही। कनाडा की मसूर भी 6340/6350 रुपए पूर्ववत स्थिर है, लेकिन अब इन भावों में देसी विदेशी दोनों ही मसूर में घटने का रिस्क नहीं है तथा नयी फसल आने में लंबा समय बाकी है, इससे नीचे कनाडा की मसूर भी पड़ते में नहीं आ रही है, जिससे व्यापार वर्तमान भाव में करते रहना चाहिए।
Urad: should sell the stock
New Delhi, 1 July (NNS): The sowing of urad reported to be high in Karnataka, Andhra Pradesh, Maharashtra, and Madhya Pradesh, because the rainfall seems constant despite all this, the new group will likely to arrive after three months, before this, the stock of Rangoon have been ruling at lower level, due to this reason, the prices have not show more decrement. During the last one week, the prices declined by Rs 140/150 per quintal, but there is no possibility of more decrement from here. The government has imposed the stock limit on some pulses which show adverse effect. Here, the prices of SQ reduced from Rs 101 to Rs 99.25 per kg, but today, its prices are being quoted at Rs 100 per kg and it is expected that the prices may increase by Rs 2 per kg.
उड़द-अब माल खरीदिए
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) उड़द की बिजाई मध्य प्रदेश महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश कर्नाटक आदि सभी उत्पादक राज्यों में अच्छी हुई है, क्योंकि समय से बरसात हो गई है, इन सबके बावजूद भी अभी नई फसल आने में पूरा 3 महीने का समय लगेगा, उससे पहले रंगूनी माल के भाव नीचे चल रहे हैं, जिस कारण बाजार अभी घटने वाला नहीं है। गत एक सप्ताह के अंतराल 140/150 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट जरूर आ गई थी, लेकिन अब यहां से घटना की गुंजाइश नहीं है। सरकार द्वारा कुछ दलहनों पर स्टॉक सीमा लगा दिए जाने का भी प्रभाव प्रतिकूल पड़ा है, यहां एसक्यू 101 रुपए बनने के बाद फिर से 99.25 प्रति कुंतल शनिवार को रह गई, लेकिन आज बाजार फिर 100 रुपए प्रति किलो एसक्यू के बोलने लगे हैं तथा यहां से 2 रुपए बढ़ सकता है।
Moong: no possibility to decrease
New Delhi, 1 July (NNS): The buying of moong seems constant at the lower level during the last week despite the constant arrivals of the kharif stock, due to which, the prices gained by Rs 200/300 to Rs 7500/8300 per quintal in UP, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, and MP. The new kharif crop will likely to arrive after four months. it’s showing seems constant in Rajasthan and Maharashtra, but there is no possibility of more decrement at the current level. There is a shortage of stock in the mills. The market may increase by Rs 200/300 per quintal due to the increased sale of dal chilka and dhoya.
मूंग-और मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) गर्मी वाली मूंग लगातार मंडियों में आने के बावजूद गत सप्ताह दाल मिलों की नीचे वाले भाव में लिवाली अच्छी रही, जिससे 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त पर 7500/8300 रुपए प्रति कुंतल के बीच एमपी यूपी बिहार झारखंड एवं राजस्थान के माल बिकने की खबर थी। नई फसल खरीफ सीजन की आने में अभी 4 महीने का समय बाकी है, इसकी बिजाई राजस्थान महाराष्ट्र में चल रही है, लेकिन वर्तमान भाव पर घटने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं है। दाल मिलों में ज्यादा माल नहीं है, दाल छिलका एवं धोया के बिक्री निकलने पर बाजार यहां से 200/300 रुपए और बढ़ सकते हैं।
Tur: profitable at the current level
New Delhi, 1 July (NNS): The government has imposed the stock limit of 200 metric tons before 10 days, due to this, the prices have showed unfavourable effect, but there is no possibility of more decrement in the prices on seeing the import prices. The prices of lemon tur went down front Rs 120 to Rs 117 per kg, but its prices again improved to Rs 118 per kg owing to the lack of availability of stock in the mills. The new crop is likely to arrive six months, before this, the market may show again a trend on seeing the higher prices in the international markets. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.
तुवर- वर्तमान भाव में लाभदायक
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) सरकार द्वारा 10 दिन पहले तुवर पर स्टॉक सीमा 200 मीट्रिक टन लगा दिया गया था, इससे टेंपरेरी मंदे के रूप में प्रतिकूल प्रभाव तो पड़ा है, लेकिन आयात पड़ता को देखकर और घटने की गुंजाइश बिल्कुल नहीं है। ऊपर वाली लैमन तुवर 120 रु प्रति किलो बिकने के बाद नीचे में घटकर 117 रु रह गई थी, लेकिन उक्त भाव में दाल मिलों को माल नहीं मिलने से पुन: भाव 118 रु हो गए हैं। नयी फसल आने में अभी 6 महीने से अधिक का समय बाकी है, उससे पहले माल की कमी एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव को देखते हुए अभी बाजार फिर तेज लग रहा है। अत: वर्तमान भाव में माल खरीदना चाहिए।
Gram desi: market will likely to remain high
New Delhi, 1 July (NNS): The government has imposed the stock limit of 200 metric tonnes, due to this, the market remained at Rs 6900 per quintal, but during the previous week, its prices declined from Rs 7100 to Rs 7050 per quintal due to the week availability of stock from the mills. In Maharashtra, the supply of the stock have already been over from the Akola line, there is a lack of stock in the Amravati line and the mills of Jalgaon line have been purchasing the local stock. Here, There is a shortage of stock in Rajasthan, Shekhawati, Nohar, Bhadra, Sawai and Madhopur line, due to which, the market may show a trend at the current level. Today, the prices also being quoted up by Rs 40/50 per quintal.
देसी चना- बाजार तेज रहेगा
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) देसी चना पर सरकार द्वारा 200 मीट्रिक टन का स्टाक सीमा लगाने से बाजार नीचे में 6900 रुपए प्रति कुंतल बन गया था, लेकिन दाल मिलों को माल नहीं मिलने से गत सप्ताह के मध्य में 7100 बिकने के बाद 7050 रुपए शनिवार को रह गया। महाराष्ट्र में आपूर्ति अकोला लाइन में पूरी तरह समाप्त हो गई है, अमरावती लाइन में भी माल नहीं है, जलगांव लाइन की दाल मिलें लोकल माल खरीद रही है। इधर राजस्थान शेखावाटी नोहर भदरा सवाई माधोपुर लाइन का माल भी कम आ रहा है, जिससे वर्तमान भाव के देसी चना में आगे चलकर बाजार तेज लग रहा है। आज भी 40-50 रुपए बढ़कर बोल रहे थे।
Rajma chitra: prices may increase intermittently
New Delhi, 1 July (NNS): The sowing of Rajma chitra reported to be good in Maharashtra, but the new property likely to arrive after two months, before this, the stock has not been available in Brazil. This year, total 30% of the stock has been arrived in Ethiopia and its price is also ruling at the higher level in China, due to this reason, here also, The stock of China improved by Rs 2/3 to Rs 122/135 per kg during the previous week. Notably, its price is also being quoted at Rs 90/95 per kg, now it has been ruling at Rs 105/115 per kg, in these circumstances, there is no possibility of more down trend in the prices during the coming days.
राजमां चित्रा- रुक-रुक कर और तेजी
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा की बिजाई महाराष्ट्र में अच्छी हुई है लेकिन नई फसल आने में अभी 2 महीने से ऊपर का समय बाकी है, उससे पहले ब्राजील में माल समाप्त हो चुका है। इथिेयोपिया में इस बार केवल 30 प्रतिशत ही माल पूरे साल में आया है, चीन में भाव काफी ऊंचे बोल रहे हैं। यही कारण है कि यहां चीन का क्वालिटी के अनुसार माल 122-135 रुपए प्रति किलो पर 2/3 रुपये गत सप्ताह तेज हो गया। गौरतलब है कि नीचे माल जो 90/95 रुपए प्रति किलो बिक रहे थे, वह अब 105/115 रुपए के आस-पास चल रहे हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान में घटने की अब गुंजाइश नहीं है।
Gram kabuli: no more uptrend
New Delhi, 1 July (NNS): This government has imposed the stock limit on gram Kabuli before 10 days, whereas, which is around almost 200 metric tonnes. Almost 30,00,000 metric tonnes of gram kabuli have reported to be produce and huge amount of stock has been available to the traders of distributive and consuming markets. Apart from this, its prices have been ruling at lower level in the international markets, due to this reason, it’s export drop down to 1/4 as compared to before, due to this reason, there is no particular stock limit on it, and it will not affect the other pulses. During the previous week, it’s prices improved by Rs2 per kg, but the price is remained stable at the same level during the last weekend. Today, the market held stable at the same level, the stock of gram Kabali declined from Rs 85/91 to Rs 84/89 per kg. Similarly, the prices have been doing at the same level.
काबुली चना-अधिक तेजी नहीं
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) सरकार द्वारा 10 दिन पहले काबुली चने पर भी स्टॉक सीमा लगा दिया गया, जबकि सामान्तया: इसका स्टॉक किसी के पास 200 मीट्रिक टन से अधिक होता ही नहीं है। काबुली चने का कुल उत्पादन 30 लाख मैट्रिकटन के करीब हुआ है, वह भी उत्पादक वितरक एवं खपत वाली मंडियों में व्यापारियों के पास है तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में इस बार नीचे भाव होने से निर्यात इसका पहले से ही एक चौथाई रह गया है, इसलिए स्टॉक सीमा की कोई आवश्यक ही नहीं थी, ना इस पर स्टॉक सीमा लगाने से अन्य दलहनों पर कोई प्रभाव पड़ेगा। गत सप्ताह अन्य दलहनों के साथ-साथ इसमें भी 2 रुपए प्रति किलो की वृद्धि हुई थी, लेकिन सप्ताह के अंत में जाते-जाते व्यापार ठहर गया। आज फिर बाजार पूर्व स्तर पर आ गया, महाराष्ट्र का काबुली चना 86/91 रु बिककर वर्तमान में 84/89 रु बोलने लगे हैं, इसी अनुपात में अन्य मालों के भाव चल रहे हैं।
Pea: trade of long trend may lead to loss
New Delhi, 1 July (NNS): The market of pea remain stable at the same level because of the week demand during the weekend after the uptrend in the prices of Rs 200 per quintal during the last weekend. The reality is that the stock has been imported at the lower level due to the removal of the import duty during the previous month by the government and the containers also started unloading at the Indian ports, due to this reason, the prices are under control. The deals of September reported to be at Rs 39 per kg, which was ruling at Rs 42/43 per kg. Therefore, there is no possibility of more uptrend in the prices due to the availability of deals at the lower level. Most of the traders have done the further deals in seeing the weak prices. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level.
मटर-लंबी तेजी का व्यापार दुखदाई
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) गत सप्ताह के मध्य में 200 रुपए प्रति क्विंटल मटर में बढ़ने के बाद पुन: सप्ताहांत में ग्राहकी कमजोर पड़ जाने से बाजार पूर्व स्तर पर आ गए। वास्तविकता यह है कि सरकार द्वारा पिछले दिनों आयात शुल्क हटा दिए जाने से लगातार प्रत्येक महीने आयात सौदे मंदे भाव के हो रहे हैं तथा कंटेनर भी भारतीय बंदरगाहों पर उतरने लगे हैं। यही कारण है कि इसकी महंगाई नियंत्रण में है। सितंबर के सौदे 39 रुपए किलो भारतीय बंदरगाहों पर होने के समाचार हैं, जो पहले 42/43 रुपए तक हुए थे। अत: फॉरवर्ड सौदे मंदे मिलने से इसमें भी तेजी की गुंजाइश नहीं लग रही है। इसके मंदे भाव देखकर अधिकतर कारोबारियों ने आगे के शिपमेंट के सौदे किए हैं। अत: जहां भी लाभ मिले बेचना चाहिए।
