New Delhi, 07 January (NNS): The government has been started selling the stock of wheat in the open markets from the second fortnight of November, but in Delhi, the tender quantity of wheat slipped from 5500 tonnes to 3500 tonnes, due to which, the last tender reported to be at the higher level and wheat was being sold at the higher level, due to this reason, the prices of wheat have been ruling at Rs 3330/3335 per quintal in the open markets. The new crop will likely to arrive after three months, in these circumstances, the prices may show uptrend in the January.

गेहूं-यहां से फिर तेजी संभव

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा खुले बाजार में गेहूं की बिक्री नवंबर माह के दूसरे पखवाड़े से ही चालू कर दी गई है, लेकिन दिल्ली में गेहूं टेंडर में बेचे जाने वाले की क्वांटिटी 5500 टन से घटाकर 3500 टन कर दिया गया, जिससे एक बार फिर महीने का अंतिम टेंडर काफी ऊंचा गया तथा आज के टेंडर में भी गेहूं काफी महंगा बिक गया, जिस कारण गेहूं के भाव 3330/3335 रुपए प्रति कुंतल खुले बाजार में हो गए हैं। नई फसल आने में कम से कम 3 महीने का समय बाकी है, इन परिस्थितियों में जनवरी का महीना फिर गेहूं में तेजी वाला लग रहा है।

Fine rice:

New Delhi, 07 January (NNS): There is a swamp of downfall in the fine rice due to the sluggish domestic and the export demand. The prices of rice sela 1509 remained stable at Rs 5400/5500 per quintal after the downfall of Rs 100 per quintal despite the feeble supply. The paddy prices have not showed downfall as expected, due to this reason, the milling prices also ruling at the higher level, on seeing this, there is no need to get panic in rice 1509, 1718 and 1401 per quintal. Presently, there is no possibility of more uptrend in the prices during the next month.

बारीक चावल-उद्योग पर संकट के बदले

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) घरेलू एवं निर्यात दोनों ही मांग पूरी तरह ठंडी पड़ जाने से मंदे का दलदल बन गया है। धान की आपूर्ति घटने के बावजूद 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट पर 1509 सेला चावल 5400/5500 रुपए प्रति कुंतल रह गया है। धान में उतनी गिरावट नहीं आई है यही कारण है कि मिलिंग पड़ता महंगा है, इसे देखते हुए जो भाव 1509 एवं 1718 तथा 1401 के चल रहे हैं, इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। वर्तमान भाव में अगले महीने बढ़ने की संभावना नजर आने लगी है।

Maize: should trade at the current level

New Delhi, 07 January (NNS): The prices of maize increased by Rs 75/100 per quintal during the last two days due to the all-round buying from the ethanol and the starch mills. In Ukraine, its prices gained from $235/277 to $245/247 per tonne, due to this, here also, the exporters started purchasing the stock. The loading of the stock has been started improving from the rack points of MP during the current week, due to which, the prices showed strong trend. In Haryana and Punjab reach, the maize which was being sold at Rs 2680 per quintal, now, it is ruling at Rs 2630 per quintal and the market may show uptrend due to the increased demand at the current level. The prices may show uptrend on seeing the consumption and the production.

मक्की -व्यापार करते रहिए

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) मकई में एथेनॉल एवं स्टार्च मिलों की चौतरफा लिवाली आने से दो दिनों में बाजार 75/100 रुपए प्रति कुंतल तक बढ़ गए हैं। यूक्रेन में मकई के भाव 235/277 डॉलर प्रति टन से बढ़कर कर 245/247 डॉलर प्रति टन हो जाने से यहां भी निर्यातक माल खरीद करने लगे हैं। चालू सप्ताह में फिर रैक वालों की लोडिंग भी मध्य प्रदेश के रैक पॉइंटों से सुधरने लगी है, जिससे बाजार वर्तमान में भाव फिर से मजबूत होने लगे हैं। जो मक्की एमपी से हरियाणा पंजाब पहुंच में 2680 रुपए बिकी थी, उसके भाव 2630 रुपए प्रति कुंतल रह गये थे, अब इन भावों में मांग निकलने से बाजार पुन: तेज हो गए हैं। खपत एवं उत्पादन को देखते हुए भविष्य में तेजी ही लग रही है।

Millet: trade will be profitable

New Delhi, 07 January (NNS): The production of millet was around 180/182 lakh metric tonnes which was around 150 lakh metric tonnes during the previous year. The millet which was being sold at Rs 2625 per quintal in Mauli Barwala reach during the previous week, now, its prices reached to Rs 2650 per quintal. On the other hand, the extra consumption increased by 16 percent, due to this reason, the market may likely to remain high during the near future.

बाजरा – व्यापार में लाभ रहेगा

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) बाजरे का उत्पादन इस बार 180/182 लाख मीट्रिक टन के करीब होने का अनुमान है, यह उत्पादन गत वर्ष 150 लाख मीट्रिक टन हुआ था। पिछले सप्ताह जो बाजरा हरियाणा यूपी का 2625 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच बिका था, उसके भाव ऊपर 2650 रुपए बन गए हैं। दूसरी ओर अतिरिक्त खपत 16 प्रतिशत बढ़ गई है। जिस कारण लगातार तेजी बनी रहेगी।

Masoor: lack of demand in the markets

New Delhi, 07 January (NNS): The demand of masoor reported to be sluggish in the mills, due to its effect, in bilti, the masoor which was being sold at Rs 6570 per quintal, now, it is ruling at Rs 6700 per quintal. No new rack of dal and malka will likely to arrive in the near future. On the other hand, the new crop will likely to arrive during the next month, in these circumstances, there is no possibility of more uptrend in the prices during the near future. It is expected that the prices may increase by Rs 50 per kg owing to the shortage of supply. Therefore, it is profitable to sell the stock at every price. Its sowing seems good in UP, MP, Rajasthan and Bihar along with all other states and the trade will be profitable during the previous day because of the constant rainfall.

मसूर- मंडियों में ग्राहकी की कमी

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) मसूर में दाल मिलों की मांग ठंडी पड़ गई है। इसके प्रभाव से बिल्टी में भी जो मसूर 6750 बिकी थी, उसके भाव 6700 रह गए हैं। निकट में कोई मलका व दाल का रैक लगने वाला नहीं है। दूसरी ओर अगले महीने नई फसल आ जाएगी, इन परिस्थितियों में अब ज्यादा तेजी की गुंजाइश नहीं है। बीच बीच में शॉर्ट सप्लाई होने पर 50 रु बढ़ सकते हैं। अत: हर बढ़े भावों में एक बार माल बेचते रहना चाहिए। इसकी बिजाई यूपी एमपी राजस्थान बिहार सहित सभी राज्यों में बढ़िया हुई है तथा पिछले दिनों की बरसात से फसल को अनुकूल लाभ मिला है।

Urad: no possibility to decrease

New Delhi, 07 January (NNS): This year, the production of urad reduced from 44 lakh metric tonnes to 36 lakh metric tonnes, due to this reason, the market showed uptrend during the whole week. Now, the upcoming crop in the international markets seems good and the production of the domestic crop will also be good, on seeing this, there will be no revolution in the market. In these circumstances, the trade should not be done at the higher level, due to this, the sale of its dal chilka and dhoya reported to be sluggish during the last 10 days, due to this, the prices may decrease by Rs 400 per quintal. Yesterday, the prices of both bold and the small stock remained at Rs 8650 and Rs 8050 per quintal respectively. The arrivals of  urad seems feeble in the markets of Saharanpur and the Gangoh line from the last one and a half month, but huge amount of stock has been started arriving in the markets of Chandausi line. On the other hand, the further deals have been available at the lower level, due to this reason, the prices may not show more uptrend. The market may remain stable at the same level for some days on seeing the consumption in Prayagraj Mahakumbh and shortage of stock in the month of January. Therefore, the trade should not be done in the panic situation during the coming days.

उड़द-मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) उडद का उत्पादन इस बार 44 लाख मीट्रिक टन से घटकर 36 लाख मीट्रिक टन रह जाने से पूरे वर्ष तेजी का रुख बना रहा। अब आने वाली विदेश में फसल बहुत बढ़िया है तथा घरेलू डिजाइन अधिक होने वाली है उसे हिसाब से बाजार में क्रांति नहीं है इन परिस्थितियों में अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए पिछले 10 दिनों से दाल छिलका एवं धोया की बिक्री पूरी तरह ठंडी पड़ जाने से इसमें 400 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। कल भी सौ-डेढ़ सौ रुपए गिरकर मोटे माल के 8650 एवं छोटे माल के 8050 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। गत डेढ़ माह से सहारनपुर गंगोह लाइन की उड़द धीरे-धीरे मंडियों में कम आ रही है, लेकिन चंदौसी लाइन के माल भी मंडियों में प्रचुर मात्रा में आने लगा है। उधर चेन्नई से आगे के सौदे घटाकर मिलने लगे हैं, जिस कारण फिलहाल तेजी की धारणा समाप्त हो गई है। जनवरी के महीने में माल की कमी एवं प्रयागराज महाकुंभ में खपत को देखते हुए एक बार बाजार कुछ दिनों के लिए ठहर सकता है। अत: अब घबराकर माल नहीं काटना चाहिए।

Moong: possibility of break on uptrend

New Delhi, 07 January (NNS): The arrival pressure of moong reported to be constant in the markets of Rajasthan, but its prices may increase by Rs 200/300 per quintal during the last one week because of the improved local and the upcountry demand. Now, the prices have not been ruling at the higher level, whereas, the sale of both dal chilka and dhoya seems sluggish, in these circumstances, there will be break on the constant uptrend in the prices and the market may increase after some time, but there will be no downfall in the roots. The average quality stock of Rajasthan also been ruling at Rs 6800/7600 per quintal. Therefore, there is no risk in the trade at the current level during the coming days.

मूंग-अब तेजी को ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा राजस्थान की मंडियों में बना हुआ है, लेकिन पिछले दिनों लोकल एवं चालानी मांग सुधरने से एक सप्ताह के अंतराल 200/300 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई थी। अब यहां ऊंचे भाव में दाल मिलों के पड़ते नहीं लग रहे हैं वहीं दाल छिलका एवं धोया की बिक्री पूरी तरह ठंडी पड़ गई है, इन परिस्थितियों में तेजी को ब्रेक लगना चाहिए तथा कुछ दिन ठहरने के बाद पुन: बाजार बढ़ेगा, लेकिन मूंग की जड़ में मंदा नहीं है। राजस्थान की एवरेज क्वालिटी की मूंग 6800/7600 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। अत: इसमें कोई व्यापार में जोखिम नहीं है।

Tur: will remain weak for some days

New Delhi, 07 January (NNS): The all-round selling of tur reported to be constant from the stockists and the speculators, due to which, the market showed constant downfall and thousands of traders are facing a lot of loss. Here, the new crop of Karnataka and Maharashtra has been started arriving which is selling at the lower level. Here, the stock of Karnataka also ruling at Rs 8000 per quintal. The inferior quality stock also being quoted at Rs 7800 per quintal, due to which, the prices of lemon tur prices held stable at Rs 7600 per quintal. The prices of its dal also reduced by Rs 3/4 per kg, now, there is no possibility of more downtrend in the prices, but the trade should be done after some time.

तुवर-अभी कुछ दिन मंदा रहेगा

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) तुवर में स्टॉकिस्टों एवं सटोरियों की चौतरफा बिकवाली बनी रही, जिससे बाजार पूरी तरह मंदे के दलदल में आकर फंस गया तथा सैकड़ो कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है। इधर कर्नाटक एवं महाराष्ट्र की नई फसल भी आ रही है, जो हर भाव में घटाकर बिकवाल आ रहे हैं। यहां कर्नाटक के माल 8000 रुपए प्रति कुंतल बिक रहे हैं, नीचे वाले माल 7800 भी बोल रहे हैं, जिसके चलते लेमन तुवर 7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गई है। दाल में भी 3/4 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ गई है, अब इसमें ज्यादा मंदे की गुंजाइश नहीं है, लेकिन अभी ठहरकर स्टॉक करने की जरूरत है।

Gram desi: no possibility to decrease

New Delhi, 07 January (NNS): There is a shortage of gram desi stock in pipeline. The prices of gram Rajasthan reduced from Rs 6650 to Rs 6700 per quintal, but the prices of may not show more downfall during the current month. Notably, the gross production was around 80 lakh metric tonnes, whereas, the domestic consumption was around 120 lakh tonnes. Presently, the prices may not show more downfall due to the fear of the imported stock. Therefore, it is profitable to trade at the current level.

देसी चना- और मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) वास्तविकता यह है कि पाइपलाइन में देशी चना ज्यादा नहीं है, केवल सटोरियों की सट्टेबाजी एवं ऑस्ट्रेलिया के माल की हवाबाजी में राजस्थानी चना 6650 से घटकर 6700 रह गया है, लेकिन चालू महीने भी इससे नीचे जाने की संभावना नहीं है। गौरतलब है कि देसी चने का सकल उत्पादन इस बार 80 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ था, जबकि हमारी घरेलू खपत 120 लाख टन की है। फिलहाल केवल विदेशी माल की दहशत से मानसिकता का मंदा है। अत: केवल मजूरी का व्यापार करना चाहिए।

Rajma chitra: no trade of more uptrend

New Delhi, 07 January (NNS): The traders of Indian Brazil rajma chitra have been ruling at the lower level at the current level. The crop has been started arriving in all the producing areas of Maharashtra including Barsi line and there, around 12 lakh bags of stock has been started producing. Therefore, there is no possibility of long uptrend in the prices. However, the rajma chitra prices have been ruling at $1265/1275 per tonne, due to this reason, the prices may not show more downfall. On the other hand, the production of  rajma chitra reported to be high in all the countries including Ethiopia and Brazil, in these circumstances, it is profitable to trade the stock of China at Rs 103/104 per kg.

राजमां चित्रा- तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) वर्तमान में इंडियन ब्राज़ील राजमां की बिकवाली  कारोबारियों द्वारा काफी मंदे भाव में किया जा रहा है । बारसी सहित महाराष्ट्र के सभी उत्पादक क्षेत्रों में फसल आने लगी है तथा वहां 12 लाख बोरी के करीब उत्पादन अनुमान लगा रहे हैं। अत: लंबे समय तक तेजी की गुंजाइश नहीं है। हालांकि राजमां चित्रा के भाव 1265/1275 डॉलर प्रति टन चीन में चलने से इसमें भी वर्तमान भाव पर ज्यादा घटने वाली बात नहीं है। उधर चीन इथोपिया ब्राज़ील सहित सभी देशों में राजमां चित्रा का उत्पादन अधिक होने की खबरें आ रही है। इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए 103/104 रुपए के चीन का स्टॉक ठहरकर करना चाहिए।

Gram kabuli: no more downfall

New Delhi, 07 January (NNS): The all-round selling of the gram kabuli seems constant in gram kabuli during the last one month and the traders have stored the stock at the current level in the markets of Karnataka which is being sell at the lower level. Notably, the stock of Karnataka and Maharashtra which was being sell at the higher level, but now, the prices showed downfall, due to this reason, the stock of Maharashtra dropped down by Rs 9/10 per kg. The stock of Karnataka also ruling at Rs 88 per kg. Therefore, the prices may not show more downfall during the coming days.

काबुली चना-मंदा रुकना संभव

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) गत एक माह के अंतराल काबुली चने में स्टॉकिस्टों की चौतरफा बिकवाली बनी रही तथा कर्नाटक की मंडियों में पहले कारोबारी फसल कम के अंदेशे में स्टाक करके रखे हुए थे, जो लगातार घटाकर माल बेचने लगे हैं। गौरतलब है कि जो माल कर्नाटक का महाराष्ट्र से ऊपर बिकता था, वह इस बार नीचे आ गया है। इस वजह से महाराष्ट्र के माल भी एक माह के अंतराल 9/10 रुपए टूटकर  रुपए प्रति किलो के निम्न स्तर पर आ गए हैं। कर्नाटक के माल 88 रुपए बिकने लगा है। अत: आगे मंदे की धारणा ज्यादा नहीं है।

Pea: likely to remain stable

New Delhi, 07 January (NNS): The containers of Pea will not likely to arrive during the current week, but the prices softened by Rs 1/1.5 to Rs 31/32 per kg during the last two days due to the selling of the stored stock. Here, the filtered stock also ruling at Rs 38 per kg. The sowing of the crop has already  been over before two months, but there is no policy to the farmers for the dryness of its finger because the prices of pea have been ruling at the higher level in the vegetables. Therefore, it is profitable to store the stock rather than its selling.

मटर- कुछ दिन ठहराव रहेगा

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) चालू माह के अंतराल कोई नये कंटेनर लगने की खबर नहीं थी, लेकिन स्टाक में पड़े मालों की बिकवाली चलने से वहां दो दिन में बाजार एक-डेढ़ रुपए की नरमी पर 31/32 रुपए प्रति किलो भाव रह गए। यहां भी छने हुए 38 रुपए रह गए। गत दो माह पहले बिजाई हो चुकी है, लेकिन किसानों द्वारा फली को सुखाने की योजना नहीं है, क्योंकि सब्जियों में मटर के पड़ते लग रहे हैं। अत: अब  बेचने की बजाय माल रोकना लाभदायक रहेगा।

Guar gum: no downfall

New Delhi, 07 January (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum jumped by Rs 200 to Rs 10500/10600 per quintal due to the weak selling even after the feeble prices and increased demand from the gum powder manufacturers. Guar prices also being quoted at Rs 5300/5350 per quintal owing to the sluggish selling. In the markets of Haryana, its prices also ruling at Rs 4900/5000 per quintal in loose. However, in NCDEX, the prices of guar gum January delivery showed uptrend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand.

ग्वार गम : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने तथा घटे भाव पर बिकवाली घटने होने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 200 रूपये बढ़कर 10500/10600 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5300/5350 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 4900/5000 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स ग्वार गम जनवरी डिलीवरी  में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना नहीं है।