New Delhi, 06 January (NNS): The government has been allotted the stock of wheat in tender on Wednesday also to control the inflation in the prices, but the quantity reported to be weak, due to this reason, its prices rose by Rs 200 to Rs 3330/3335 per quintal during the last one week. If the government will not increase its quantity, then its prices reach to Rs 3500 per quintal. The selling of the stock reported to be feeble in these prices, due to which, the market may show uptrend. Now, there is a lack of arrival pressure of wheat in the markets as its quantity seems weak.

गेहूं-क्वांटिटी बढ़ाना जरूरी

नई दिल्ली, 6 जनवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं की महंगाई को नियंत्रित करने के लिए गत बुधवार भी टेंडर में गेहूं की गई थी लेकिन क्वांटिटी बहुत कम रह जाने से उसके भाव एक सप्ताह के अंतराल 200 रुपए बढ़कर 3330/3335 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। सरकार द्वारा गेहूं की क्वांटिटी टेंडर में बढ़ाई नहीं गई तो इसके भाव 3500 बन सकते हैं। इन बढ़े भावों में भी ज्यादा बिकवाली भी नहीं थी, जिससे अभी एक बार फिर बढ़ सकता है। अभी क्वांटिटी कम दिए जाने से बाजार में गेहूं का प्रेशर बिल्कुल नहीं है।

Rice: purchase at the current level rather than selling

New Delhi, 06 January (NNS):  The arrivals of kharif paddy reported to be weak as comparatively, due to this reason, the milling prices have been ruling at the higher level, in this situation, the prices of fine rice may show uptrend. The government has removed the minimum support price of basmati rice from the last two months. Therefore, the export gets support as compared to before. In the markets of Haryana, paddy 1509 remained stable at Rs 2750/2820 per quintal during the last two days. It is also ruling at Rs 2850/2920 per quintal in the markets of Punjab. Apart from this, the arrivals of paddy showed downfall in the markets of Narela, Raai and najafgarh mandi. The prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the market may show uptrend. Now, the storage of the stock will be profitable at the current level for the rice millers and the traders.

चावल-वर्तमान में बेचने की बजाय खरीदिए

नई दिल्ली, 6 जनवरी (एनएनएस) खरीफ सीजन धान की आवक जिस हिसाब से बढ़नी चाहिए, उस हिसाब से नहीं हो रही है। जिस कारण से राइस मिलों को मिलिंग पड़ता काफी महंगा हो जाने से बारीक चावल के भाव आगे चलकर बढ़ सकते हैं। गत दो माह पहले बासमती प्रजाति के चावल पर मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस हटा दी गई थी। अत: पहले की अपेक्षा निर्यात में समर्थन मिल रहा है। हरियाणा के मंडियों मे 1509 धान दो दिनों में घटकर 2750/2820 रुपए रह गया है, पंजाब की मंडियों में धान 2850/2920 रुपए के बीच चल रहे हैं। नरेला राई नजफगढ़ मंडी में भी धान की आवक घट गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ऊंचे भाव चावल के होने से अभी बाजार और बढ़ सकता है। अब राइस मिलों एवं चावल के कारोबारियों के लिए वर्तमान भाव के स्टॉक लाभदायक रहेगा।

Maize: trade will be profitable

New Delhi, 06 January (NNS): The government has increased the minimum support price to Rs 2225 per quintal. The arrivals of maize seem high in the markets of MP, Rajasthan and Maharashtra during the last one week. On the other hand, maize prices gained by Rs 100 to Rs 2400/2410 per quintal as per the quality during the last one week in the markets of MP owing to the constant buying from the rackers.  Now, the prices may show uptrend in these prices because the stockists, starch millers, ethanol companies and the poultry farmers started purchasing the stock at the current level. Maize have been ruling at Rs 2600/2670 per quintal in Multai and Chindwada line. Therefore, it is profitable to trade at the current level.

मक्की-व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 6 जनवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2225 रुपए कर दिया गया है। एमपी राजस्थान महाराष्ट्र की मंडियों में मक्की की आवक पिछले एक माह से जोरों पर चल रही है। वहीं रैक वालों की खरीद चलने से एमपी की मंडियों में पिछले सप्ताह के अंत में 100 रुपए बढ़कर 2400/2420 रुपए प्रति क्विंटल क्वालिटी अनुसार रैक पॉइंटों पर हो गए हैं, अब इन भावों में एक बार और तेजी लग रही है, क्योंकि स्टॉकिस्ट स्टार्च मिलें एथेनोल कंपनियां एवं पोल्ट्री फार्मर आदि खपत वाले उद्योग खरीद करने में जुट गए हैं। मुलताई छिंदवाड़ा लाइन में मक्की 2600/2670 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रही है। अत: वर्तमान भाव में आगे लाभ लग रहा है।

Millet: no risk in buying the stock

New Delhi, 06 January (NNS): The new stock of millet has been started arriving constantly in Haryana, Rajasthan and UP, but it may decrease by 40 percent during the last one week. On the other hand, its prices went up by Rs 15/20 to Rs 2620/2650 per quintal in Haryana and Punjab reach due to the all-round buying from the ethanol and the distillery companies. The millet which was being sold at Rs 2350 per quintal in the markets, now, it is ruling at Rs 2400 per quintal and the inferior quality stock also being quoted at Rs 2360 per quintal. Presently, there is no possibility of more downtrend in the prices. The government has increased the minimum support prices of millet by Rs 125 to Rs 2625 per quintal before two and a half months before.

बाजरा -खरीद में दूर-दूर तक रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 6 जनवरी (एनएनएस) बाजरा हरियाणा राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में आ रहा है, लेकिन आवक एक सप्ताह के अंतराल 40 प्रतिशत घट गई है। दूसरी ओर एथेनॉल एवं डिस्टिलरी कंपनियों की चौतरफा लिवाली चलने से 15/20 रु और बढ़कर हरियाणा पंजाब पहुंच में 2620/2650 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए। मंडियों में वहीं जो बाजरा एक सप्ताह पहले 2350 रुपए बिका था, उसके भाव 2400 रुपए हो गए हैं तथा थोड़ा नमी वाला माल 2360 पर भी बोलने लगे हैं। वर्तमान भाव में अब घटने की गुंजाइश बिल्कुल नहीं है। सरकार द्वारा ढाई तीन माह पहले ही 125 रुपए बढ़ाकर बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रु कर दिया गया है।

Masoor: shortage of stock to the government

New Delhi, 06 January (NNS): The government has sold the stock of masoor in the open markets, but it was not available to the huge amount of mills, due to this reason, in bilti, the prices gained by Rs 100 to Rs 6725/6750 per quintal. The new crop of masoor will likely to arrive after a long time, but there is a shortage of stock in the pipeline, due to this, the prices may not show more downfall during the last one and one and a half week. The stock has not been available in the pipeline. The traders were taking interest towards the tender, but appropriate amount of stock has not been available in the markets.

मसूर- सरकार के पास भी ज्यादा माल नहीं

नई दिल्ली, 6 जनवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा खुले बाजार में मसूर की बिक्री किए गए थे लेकिन वह ज्यादा दाल मिलों को नहीं मिल पाया। जिस कारण दोबारा गत सप्ताह 100 रु प्रति क्विंटल बढ़कर बिल्टी में मसूर 6725/6750 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई है। हम मानते हैं कि मसूर की नई फसल आने में ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन पुराने माल पाइप लाइन में नहीं होने से अभी एक एक-डेढ़ सप्ताह घटने की गुंजाइश नहीं है। पाइपलाइन में माल नहीं है। अब कारोबारियों का रुझान टेंडर था लेकिन माल पर्याप्त नहीं है।

Urad: will remain stable

New Delhi, 06 January (NNS): The government has increased the minimum support price of urad by Rs 450 to Rs 7400 per quintal, but the prices held stable at the previous level after the downfall in the prices during the last week. On the other hand, there is a shortage of the stock in the Maharashtra and MP line. Presently, the prices of urad SQ remained stable at the same level after the downfall in the prices due to the increased demand at the lower level, but there is no possibility of more uptrend in the prices. Here, the prices of urad SQ and FAQ held firm at Rs 88 and Rs 81 per kg respectively. The arrivals of new stock seems feeble, due to which, its FAQ prices remained stable at the same level. The prices held stable at the same level in these prices owing to the increased demand from the mills.

उड़द- अब ठहराव संभव

नई दिल्ली, 6 जनवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा पूर्व में उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य 450 रुपए बढ़ाकर 7400 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है, लेकिन इसके भाव पिछले एक पखवाड़े में लगातार घटकर अब ऐटपार आ गए हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र एवं एमपी लाइन में उड़द कम आ रही है।फिलहाल घटे भाव में ग्राहकी निकलने से चेन्नई में उड़द एसक्यू के भाव गिरने से आज रुक गये हैं, लेकिन लंबी तेजी की भी गुंजाइश नहीं है। गत एक सप्ताह के अंतराल यहां एसक्यू 88 रुपए प्रति किलो रह गए हैं तथा एफएक्यू 81 रुपए तक व्यापार हुआ है। नयी फसल का माल यहां अब कम आ रहा है, जिससे एफ ए क्यू में ठहराव बना हुआ है। दाल मिलों की पकड़ नए सप्ताह में इन भावों की उड़द में निकलने से रुक जाएगा।

Moong: no risk in the trade

New Delhi, 06 January (NNS): The government has increased the minimum support price by Rs 124 to Rs 8682 per quintal. Some markets of MP have reported to be purchase at the current level, but the inferior quality stock also being traded at Rs 5800/6500 per quintal and the market may not show more uptrend and here, the moong of Rajasthan has been ruling at Rs 7200/7600 per quintal. Therefore, the trade should be done at the current level.

मूंग- अब व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 6 जनवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 124 रुपए बढ़ाकर 8682 किया गया था। मध्य प्रदेश की कुछ मंडियों में खरीद होने की खबर मिल रही है, लेकिन यूपी के हल्के माल 5800/6500 रुपए के बीच बिक रहे हैं, यह बाजार को अभी उठने नहीं देंगे तथा यहां राजस्थानी मूंग के भाव 7200/7600 रुपए के बीच चल रहे हैं। अत: वर्तमान भाव पर मूंग जरूरत का व्यापार करना चाहिए।

Tur: shortage of sale

New Delhi, 06 January (NNS): The government has increased the minimum support prices by Rs 550 to Rs 7550 per quintal. The sowing of tur seems high due to the constant rainfall  in Maharashtra, Karnataka and MP. The arrival pressure of Karnataka’s stock seems good, due to which, the market showed heavy downfall. Here, the prices of lemon tur of Maharashtra also ruling at Rs 81/82 per kg and there is no risk in the trade. The prices have been quoted at Rs 78 per kg. The demand of Karnataka also does not seems favourable. On the other hand, the supply of its dal seems good during the current week and the prices may not show more downtrend due to the all-round unfavourable weather conditions and the trade should be done at the current level. It is expected that the market may show more uptrend. The forward deals have been done at the lower level, on seeing this, the prices may increase by Rs 4 per kg during the next some days.

तुवर- अभी बिक्री की कमी

नई दिल्ली, 6 जनवरी (एनएनएस) किसानों को उनकी उपज का उचित लागत दिलवाने हेतु सरकार द्वारा तुवर का न्यूनतम समर्थन मूल्य पूर्व में 550 रुपए बढ़ाकर 7550 रुपए प्रति कुंतल कर दिया गया था। महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश में समय से बरसात हो जाने से तुवर की बिजाई अच्छी हुई है। कर्नाटक की फसल का दबाव मंडियों में बनने लगा है, जिससे बाजार टूट कर पानी पानी हो गया है। यहां महाराष्ट्र के माल 81/82 रु प्रति किलो बिकने से लेमन तुवर में कोई दूर-दूर तक लिवाली नहीं है। इसके भाव लुढ़ककर 78 रुपए बोल रहे हैं। कर्नाटक के माल के आगे इसकी मांग अनुकूल नहीं है। उधर दाल की बिक्री आज खुलते सप्ताह में कुछ सुधर गई है तथा मौसम चारों तरफ खराब होने से तुवर में निकट में और मंदा नहीं लग रहा है तथा वर्तमान भाव पर व्यापार करना चाहिए। यहां से दाल भी कुछ बढ़ सकती है। फॉरवर्ड में सौदे काफी मंदे बिके थे, इसे देखते हुए इसमें 4 रुपए प्रति किलो अगले कुछ दिनों में सुधरने के आसार बन गए हैं।

Gram desi: should sell the stock constantly

New Delhi, 06 January (NNS): There were around 8000/9000 trucks of gram desi reported to be arrive in the various markets of Rajasthan which was around 28 percent less than the same period of the previous year. The deals of Australia reported to be high, but there, the speculators have done the solvent on seeing the downfall in the prices, due to this reason, the prices of gram Rajasthan on standing motor went up to Rs 6500 to Rs 6725 per quintal. The gram of Australia also being quoted at the higher level, in these circumstances, the market may show more uptrend during the near future.

देसी चना-माल बेचते रहिए

नई दिल्ली, 6 जनवरी (एनएनएस) राजस्थान की मंडियों से देसी चने की आवक औसतन 8-9 ट्रक दैनिक हो रही है, जो गत सप्ताह की तुलना में 28 प्रतिशत कम है। ऑस्ट्रेलिया के सौदे ज्यादा हुए थे, लेकिन यहां मंदा देखकर काफी सटोरियों ने वहां सेटलमेंट कर दिया है, ऐसी बाजारों में चर्चा है। यही कारण है कि पिछले सप्ताह 6500 प्रति क्विंटल लॉरेंस रोड पर राजस्थानी चना बिकने के बाद 6725 रुपए हो गया है। ऑस्ट्रेलिया का चना भी मजबूत बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में आगे कुछ बाजार और बढ़त पर लग रहा है।

Rajma chitra: shortage of stock in China

New Delhi, 06 January (NNS): The import prices of Rajma chitra China reported to be sluggish, due to which, here, the prices have ruling at Rs 105 per kg. In Mumbai, it is being quoted at Rs 100 per kg. Apart from this, the stock of Pune, Satara and waai line is being available at Rs 60/63 per kg. The stock of Indian Brazil at Rs 82/85 per kg. The traders have been selling the stock at every price on seeing the bumper crop of Barsi line.

राजमां चित्रा- चाइना में अभी शॉर्टेज

नई दिल्ली, 6 जनवरी (एनएनएस) चीन में राजमां चित्रा के आयात पड़ते काफी सस्ते हो गए हैं, जिससे यहां भी नीचे में 105 रुपए प्रति किलो गया है। मुंबई में भी 100 रुपए बोलने लगे हैं पुणे सतारा वाई लाइन का माल 60/63 रुपए एवं इंडियन ब्राज़ील 82/85 रुपए प्रति किलो रह गया है। बारसी लाइन की फसल बंपर होने से हर भाव में कारोबारी बिकवाल आ गए हैं।

Gram kabuli: should sell the stock constantly

New Delhi, 06 January (NNS): The traders have been selling the stock of gram kabuli at the lower level. Here, the gram kabuli of Maharashtra also ruling at Rs 87/88 per kg as per the quality. There were around 30 lakh metric tonnes of gram kabuli reported to be produce. Now, it is profitable to sell the stock at the higher level. The prices may not show more downtrend at the lower level from the last three months in the international markets. The unfiltered stock of Karnataka also trading at Rs 90/91 per kg

काबुली चना-धीरे-धीरे बेचते रहिए

नई दिल्ली, 6 जनवरी (एनएनएस) काबुली चने की बिक्री घटाकर कारोबारी करने लगे हैं। यहां क्वालिटी अनुसार महाराष्ट्र के माल 87/88 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं। वास्तविकता यह है की काबुली चने का उत्पादन इस बार 30 लाख मीट्रिक टन हुआ है। अब वर्तमान के  बढ़े भाव में माल भी बेचते रहना चाहिये। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के भाव तीन महीने से मंदे चल रहे हैं। कर्नाटक के माल बिना छने हुए बाजार में 90/91 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं।

Pea: duty free import

New Delhi, 06 January (NNS): The government has increased the duty free import till 28 February 2025. Huge amount of old stock has also been dump at the Indian ports, due to this reason, the forward deals also reported to be high. Therefore, the prices may not show more uptrend. The white pea have been ruling at Rs 3300/3350 per quintal at the current level and the filtered stock also being available at Rs 3800/3850 per quintal respectively and there is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

मटर-शुल्क मुक्त आयात होगा

नई दिल्ली, 6 जनवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा मटर का शुल्क मुक्त आयात 28 फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया है। पहले के माल भी भारतीय बंदरगाहों पर भारी मात्रा में डंप पड़े हुए है, जिस कारण सौदे भी फारवर्ड में अधिक हुए हैं। अत: तेजी की धारणा तो समाप्त हो गई है। वर्तमान में जो मटर सफेद मंडियों में 3300/3350 रुपए एवं छने हुए माल 3800/3850 रुपए प्रति कुंतल बिक रहे हैं, उसमें बढ़ने की गुंजाइश नहीं है।