New Delhi, 20 June (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. held firm at Rs 20500 per quintal owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the sluggish buying. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

लालमिर्च : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 20 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 20,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। गुंटूर में इन दिनों लालमिर्च की करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। लिवाली सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Cloves: will likely to remain sluggish

New Delhi, 20 June (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 950 per kg owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar and higher prices than the normal level. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming days.

लौंग : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 20 जून (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त बना रहा। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 950 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। नवीनतम कीमत भी सामान्य से ऊंची होने तथा अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रह सकती है।

Small cardamom: no uptrend

New Delhi, 20 June (NNS): Here, the prices of small cardamom slipped by Rs 25 to Rs 2525 per kg owing to the sluggish sale even after the feeble prices. During the previous day, the prices have gone down in the same ratio. Today, the arrivals of small cardamom went down to 17306 kg in the Mass Enterprises, Vandanmettu auction. Its average auction price slipped to Rs 2263.67 per kg owing to the weak buying even after the decrement of in the arrivals. Before this, the prices were at Rs 2534.14 per kg in the last auction which held on 8 June. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 20 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर छोटी इलायची की बिक्री कमजोर ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 25 रुपए और मंदी होकर 2525 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। एक दिन पूर्व भी इसमें इतनी ही मंदी आई थी। बीते दिन हुई मास इंटरप्राइजेज, वंदनमेट्टïू नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 17,306 किलोग्राम की हुई थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2263.67 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई थी। इससे पूर्व 8 जून को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2534.14 रुपए थी। आगामी फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।

Black pepper: no decrement

New Delhi, 20 June (NNS): The prices of black pepper markara held firm at Rs 735 per kg due to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 40/50 per kg. Presently, both the prices and the arrivals remained stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the higher prices in Vietnam. There is no fear of downtrend in the spot black pepper prices during the coming days.

कालीमिर्च : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 20 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 735 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 40-50 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। वियतनाम की कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी का डर नहीं है।

Dry-ginger: no possibility to increase

New Delhi, 20 June (NNS): The prices of dry ginger held firm at Rs 40000 per quintal because of the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.

सौंठ : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 20 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 40 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ तेज होने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Pistachio: will likely to remain strong

New Delhi, 20 June (NNS): The prices of pistachio Peshawari remained stable at Rs 3250 per kg because of the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect due to the higher prices than the normal level. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

पिस्ता : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 20 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3250 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।

Cumin: no possibility of long uptrend

New Delhi, 20 June (NNS): The prices of went up by Rs 500 to Rs 32500 per quintal due to the strong offtake even after the higher level. During the previous day, the prices have gone up by Rs 300 per quintal. There were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices rose by Rs 50 per 20 kg. The active contract prices ascended by Rs 265 or 0.92 percent to Rs 29000 per quintal owing to the strong speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot cumin prices during the coming days.

जीरा : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 20 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी जीरे का उठाव मजबूत ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 500 रुपए और तेज होकर 32,500 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। बीते दिन भी इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में जीरे की करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा 50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 265 रुपए या 0.92 प्रतिशत तेज होकर 29 हजार रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में लंबी तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।