New Delhi, 09 January (NNS): Here, red chilli 334 no. prices reported to be stable at Rs 17000 per quintal  as its sale seems sluggish along with the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. There were around 70000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices may decrease by Rs 500/1000 per quintal during the previous day, on seeing this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the spot red chilli prices during the coming one or two days.

लालमिर्च : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 17 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में नई एवं पुरानी फसल की संयुक्त तौर पर 70 हजार बोरियों की आवक होने तथा 500-1000 रु की मंदी आने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Cloves: no uptrend

New Delhi, 09 January (NNS): The offtake of cloves reported to be sluggish even after the weak prices. As a result, its prices remained stable at Rs 840 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more uptrend in the spot cloves prices during the near future.

लौंग : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने की संभावना नहीं है।

Small cardamom: no decrement

New Delhi, 09 January (NNS): Today, the arrivals of small cardamom jumped to Rs 81528 per kg in the RNS Spices auction. The average auction price rose to Rs 3114.77 per kg because of the heavy buying from the stockists  after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2978.81 per kg in the last auction which held on 30 December. Here, the prices of small Cardamom 7.5 mm remained firm at Rs 3350 per kg because of the sluggish buying at the higher level. There is no fear of downtrend in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस)। आज हुई आरएनएस स्पाइसेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक उछलकर 81,528 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी स्टॉकिस्टों की भारी लिवाली से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 3114.77 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 30 दिसम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2978.81 रुपए थी। यहां बढ़ी हुई कीमत पर लिवाली सुस्त पड़ने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 3350 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं है।

Black pepper: will remain strong

New Delhi, 09 January (NNS):  Here, black pepper markara prices gained by Rs 10 to Rs 670 per kg because of the improved offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर कालीमिर्च का उठाव सुधर गया है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 10 रुपए बढ़कर 670 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। कोच्चि में आवक सामान्य से कमजोर बनी होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Dry ginger: not likely to increase

New Delhi, 09 January (NNS): Here, the prices of dry ginger remained firm at Rs 28000 per quintal because of the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the arrivals of the new crop. There is no possibility of more uptrend in the spot dry ginger prices during the near future.

सौंठ : तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस)। घटी कीमत पर सौंठ का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। नए मालों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Pistachio: will remain sluggish

New Delhi, 09 January (NNS): The prices of pistachio Peshawari slipped by Rs 100 to at Rs 2650 per kg owing to the weak sale even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiment may affect because of lack of weddings and temperature. There is no fear of downtrend in the spot pistachio prices during the near future.

पिस्ता : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री में कमजोरी आने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 100 रुपए मंदा होकर 2650 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व भी हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। तापमान नीचा बना होने तथा ब्याह-शादियां भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 09 January (NNS): The prices of cumin dropped down by Rs 200 to Rs 25500 per quintal owing to the weak buying from the stockists. Before this, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 7000/8000 bags of cumin reported to arrive and the prices dropped down by Rs 25/40 per 20 kg in Unjha. The active contract prices descended by Rs 75 or 0.31 percent to Rs 23930 per quintal owing to the weak speculative buying. The market sentiments may affect because the sowing of the new crop. The spot cumin prices will not likely to increase during the near future.

जीरा : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 9 जनवरी (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर जीरे की बिक्री में कमजोर ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से जीरा सामान्य 200 रुपए और मंदा होकर 25,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व बीते दिन इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। ऊंझा में जीरे की करीब 7-8 हजार बोरियों की आवक होने तथा 25-40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 75 रुपए या 0.31 प्रतिशत मंदा होकर 23,930 रुपए रह गया। नई फसल की बिजाई की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की उम्मीद नहीं है।