New Delhi, 16 July (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. held firm at Rs 20000 per quintal owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the weak quality of the crop. The spot red chilli prices will likely to improve during the coming one or two days.
लालमिर्च : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में लालमिर्च की करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इस बार फसल की क्वालिटी हल्की होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च सुधरने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Cloves: will likely to remain stable
New Delhi, 16 July (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 960 per kg owing to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level. The spot cloves prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
लौंग : स्थिरता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। सुधरी हुई कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 960 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रह सकती है।
Small cardamom: no decrement
New Delhi, 16 July (NNS): Today, the arrivals of small cardamom went down to 8729 kg in the Small Cardamom Groversforever Private Limited Auction. Its average auction price dropped down to Rs 2120.65 per kg because of the weak buying even after the weak arrivals than the normal level. Before this, its average auction prices were at Rs 2189.10 per kg in the last auction which held on 27 June. Here, the prices of small cardamom 7.5mm held stable at Rs 2400 per kg owing to the sluggish buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the downtrend in the crop. There is no possibility of more downtrend in the prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। आज हुई कार्डमम ग्रोअर्सफोरएवर प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बुरी तरह से घटकर केवल 8729 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2120.65 रुपए रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 27 जून को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2189.10 रुपए थी। यहां बढ़ी हुई कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। फसल में देरी कमजोरी की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Black pepper: no uptrend
New Delhi, 16 July (NNS): The prices of black pepper markara held firm at Rs 695 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 25/30 per kg. Presently, both the prices and the arrivals remained stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot black pepper prices will likely to remain high during the coming days.
कालीमिर्च : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 25-30 रुपए की गिरावट आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। वियतनाम में मंदी आने की चर्चाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Dry-ginger: no possibility to improve
New Delhi, 16 July (NNS): The prices of dry ginger held firm at Rs 39500 per quintal because of the weak sale even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the recent decrement in the prices of ginger. The spot dry ginger prices will likely to improve during the coming days.
सौंठ : सुधार की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 39,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में सौंठ की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। अदरक में हाल ही में आई मंदी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में सुधार की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Pistachio: will remain strong
New Delhi, 16 July (NNS): The prices of pistachio Peshawari jumped by Rs 50 to Rs 3300 per kg owing to the increased offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect due to the normal availability and supply. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.
पिस्ता : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी पिस्ते का उठाव और बढ़ गया। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 50 रुपए और तेज होकर 3300 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से कमजोर होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रह सकता है।
Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 16 July (NNS): The prices of cumin reduced by Rs 500 to Rs 29000 per quintal owing to the weak sale even after the feeble prices. During the previous day, the prices have gone down in the same ratio. There were around 6000/7000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 50/100 per 20 kg. The active contract prices jumped by Rs 165 or 0.63 percent to Rs 26555 per quintal owing to the limited speculative buying. The spot cumin prices will not likely to increase during the coming one or two days.
जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री कमजोर ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 500 रुपए और मंदा होकर 29 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गया। एक दिन पूर्व भी इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ऊंझा में जीरे की करीब 6-7 हजार बोरियों की आवक होने तथा 50-100 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 165 रुपए या 0.63 प्रतिशत तेज होकर 26,555 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।
