New Delhi, 26 September (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained steady at Rs 19000 per quintal owing to the sluggish offtke even after the feeble prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices remained stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
लालमिर्च : मजबूती बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 19 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रु की मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।
Cloves: will remain strong
New Delhi, 26 September (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 850 per kg due to the sluggish sale at the higher level. Before this, the prices have gone up by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain strong during the near future.
लौंग : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग मजबूत ही बनी रह सकती है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 26 September (NNS): Today, the arrivals of small cardamom rose to 69225 kg in the KCPMC auction. Its average auction prices gained to Rs 2280.68 per kg because of the strong buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, its prices were at Rs 2193.04 per kg in the auction which held on 07 September. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2500 per kg owing to the sluggish buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50/100 per kg. There is no possibility of more downtrend in the spot small cardamom prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। आज हुई केसीपीएमसी नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 69,225 किलोग्राम की होने की खबर मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 228.68 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 7 सितम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2193.04 रुपए थी। यहां भी बढ़ी हुई कीमत पर भी लिवाली सुस्त पड़ने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 50-100 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Black pepper: no long uptrend
New Delhi, 26 September (NNS): The prices of black pepper markara held stable at Rs 695 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. Presently, both the prices and the arrivals remained stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the stock of shri lanka. There is no possibility of long uptrend in the spot black pepper prices during the coming days.
कालीमिर्च : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका के मालों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Dry-ginger: no possibility to increase
New Delhi, 26 September (NNS): The prices of dry ginger held firm at Rs 33000 per quintal because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The arrivals and the prices of dry ginger remained stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the higher prices of ginger. There is no possibility of more uptrend in the spot dry ginger during the coming one or two days.
सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अदरक की कीमत मजबूत बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने के आसार नहीं हैं।
Cumin: prices may show strong trend
New Delhi, 26 September (NNS): The prices of cumin softened by Rs 100 to Rs 27700 per quintal owing to the weak sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There was around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices jumped by Rs 95 or 0.35 percent to Rs 27105 per quintal because of the increased speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.
जीरा : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी जीरे की बिक्री में थोड़ी कमी देखी गई। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य मामूली 100 रुपए नरम होकर 27,700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हाल ही में इसमें 300 रु की तेजी आई थी। ऊंझा में जीरे की आवक बढ़कर करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 95 रुपए या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 27,105 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रह सकता है।
