New Delhi, 27 August (NNS): The import deals of pea reported to be constant. The shipments of September and October also ruling at Rs 36/38 per kg from the Mumbai port, due to this reason, the sale of its containers reported to be at the lower level in spot. Here, the unfiltered stock also being sold at Rs 43/44 per kg. Apart from this, the filtered stock also being traded at Rs 45/46 per kg in the counter sale. Here, the trade of pea gets affected due to the imposition of stock limit, but there is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.
मटर-अब मंदे को विराम
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) मटर के आयात सौदे लगातार हो रहे हैं, आगे सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट की मटर मुंबई पोर्ट से 36-38 रुपए प्रति किलो के भाव में मिल रहा है, इस वजह से हाजिर में वहां लगे हुए कंटेनरों की बिक्री काफी ठंडी पड़ गई है। यहां भी बाजार में 43/44 प्रति किलो बिना छनी मटर बिक रही है, छनी हुई मटर 45/46 रुपए के बीच रिटेल काउंटर पर लोग बोलने लगे हैं। इधर स्टॉक सीमा दूसरी दालों पर लग जाने से मटर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, लेकिन नीचे भाव पर अब विराम लग रहा है।
Wheat: inflation may depend on the tender
New Delhi, 27 August (NNS): The government has been allotted the tender of wheat from August 01, but it has not been allotted yet, due to this reason, the premium quality stock also rose to Rs 2810/2820 per quintal. The traders are getting the stock of flour, maida and suji at the higher level, whereas, the stock of wheat has not been available to the roller flour mills at the sluggish prices, on seeing these circumstances, the inflation may under control after the selling of the tender stock at the lower level, otherwise, the prices may gain to Rs 3000 per quintal soon.
गेहूं-महंगाई टेंडर पर निर्भर करेगी
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं का टेंडर एक अगस्त से किया जाना था, लेकिन देखते-देखते आज 27 अगस्त हो गया तथा अभी तक टेंडर में गेहूं नहीं मिल पाया। इस वजह से इसके भाव बढ़कर 2810/2820 रुपए प्रति क्विंटल मिल क्वालिटी गेहूं हो गए हैं। उपभोक्ताओं को आटा मैदा सूजी महंगा मिलने लगा है, उधर रोलर फ्लोर मिलों को गेहूं सस्ता नहीं मिल रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए गेहूं की महंगाई टेंडर में सस्ते भाव पर पर्याप्त मात्रा में बिकने के बाद ही नियंत्रित होगी, अन्यथा 3000 रुपए जल्दी बन जाएगा।
Fine rice: possibility to increase from here
New Delhi, 27 August (NNS): The arrivals of satha paddy reported to be weak in the laylands of UP and Uttaranchal. There, paddy prices also ruling at Rs 2800/3000 per quintal, but the market of other basmati rice also remained under pressure due to the weak demand from the exporters. The market rose by Rs 200 per quintal during the last three days owing to the increased demand and higher milling prices of nuri paddy. Here, the prices of nuri rice steam also being quoted at Rs 3900/4000 and sela also available at Rs 3600 per quintal. The prices of all varieties of basmati rice including 1509 and 1718 remained stable at the sluggish level, due to its effect, all varieties of basmati rice held firm at the same level after the decrement of Rs 200 per quintal during the last 10 days.
बारीक चावल-यहां से बढ़त की उम्मीद
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) साठा धान यूपी उत्तरांचल के तराई की मंडियों में कम आ रहा है। वहां धान के भाव 2800/3000 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी के हिसाब से चल रहे है, लेकिन निर्यातकों की मांग कमजोर होने से दूसरे बासमती प्रजाति के चावल के बाजार दबे हुए हैं, केवल नूरी धान की मिलिंग पड़ता काफी महंगा हो जाने तथा उसकी मांग निकलने से पिछले तीन दिनों में 200 रुपए की बढ़त पर बाजार बंद हुआ। यहां नूरी चावल स्टीम 3900/4000 रुपए बोलने लगे हैं तथा सेला में 3600 रुपए का व्यापार हो रहा है, अन्य 1509 एवं 1718 सहित सभी बासमती चावल के भाव पूर्व स्तर पर टिके हुए हैं। उसकी वजह से बाजारों में 10 दिनों के अंतराल बासमती प्रजाति के सभी चावल में 200 रु प्रति क्विंटल की गिरावट आकर ठहर गई है।
Maize: no trade of long uptrend
New Delhi, 27 August (NNS): The prices of maize gained to Rs 2550/2560 per quintal in the markets of Bihar as per the quality and the moisture. The prices gained by Rs 350 per quintal during the last two months, after this, the prices corrected due to the profit taking selling, but the market will likely to remain stable at the same level at the sluggish level because both the ethanol companies along with the big storage companies also started purchasing the stock owing to the increased arrivals in UP and its demand reported to be sluggish, due to this reason, the market will likely to remain stable at the same level, but there is no possibility of more uptrend and it is profitable to sell the stock at the current level.
मक्की-अब लम्बी तेजी का समय नहीं
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) बिहार की मंडियों में मक्की के भाव बढ़कर 2550/2560 रुपए प्रति क्विंटल के बीच गोदाम पहुंच में नमी व क्वालिटी अनुसार चल रहे हैं। नीचे के भाव से 2 माह में 350 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है, उसके बाद मुनाफा वसूली बिकवाली से करेक्शन आ गया है, लेकिन घटे भाव में फिर दोबारा बाजार बढ़कर रुका हुआ है। इसका मुख्य कारण यह है कि यूपी में मक्की की आवक बढ़ने अधिकतर इथेनॉल कंपनियां एवं बड़े स्टॉक करने वाली कंपनियां लगातार यूपी से माल खरीदने में जुट गई थी, उनकी मांग भी थोड़ी सुस्त पड़ गई है। यही कारण है कि बाजार में अभी ठहराव तो रहेगा, लेकिन अब तेजी का समय समाप्त हो गया है, इन भावों में माल भी बेचना चाहिए।
Millet: no possibility to decrease
New Delhi, 27 August (NNS): The kharif crop of millet has already been sold out in the western UP and the other major crop will likely to arrive after one and a half month. Apart from this, the prices gained by Rs 150 per quintal during the last 15/20 days. Now, its demand showed heavy uptrend owing to the sluggish prices of millet. Here, the distillery plants started purchasing the stock. On the other hand, there is a lack of bold stock for the cattle feed in the poultry industry at the lower level than this, on seeing these circumstances, in Mauli Barwala reach, it is being traded at Rs 2475/2480 per quintal and there is no possibility of more downtrend in the prices. Here also, its prices also ruling at Rs 2430/2435 per quintal from the godowns. However, the trade of millet reported to be negligible and it is being traded directly from the Rajasthan, due to this, the traders can save their freight cost.
बाजरा-अभी मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) बाजरे की फसल पश्चिमी यूपी की गर्मी वाली मंडियों में आकर निपट चुकी है। दूसरी मुख्य फसल आने में अभी डेढ़ महीने का पूरा समय बाकी है तथा पिछले 15-20 दिनों के अंतराल बाजरे में 150 रुपए की तेजी के बाद ठहराव आ गया है। अभी भी इन भावों में सबसे सस्ता बाजरा होने के चलते इसकी मांग बढ़ गई है, इधर डिस्टिलरी प्लांट वाले भी खरीद रहे हैं। दूसरी ओर पोल्ट्री उद्योग में इससे सस्ता कोई मोटा अनाज या पशु आहार के लिए भी नहीं है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में जो मौली बरवाला पहुंच में 2475/2480 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार हो रहा है, इसमें घटने की गुंजाइश बिल्कुल नहीं है। यहां भी 2430/2435 रुपए गोदाम से उठू बोल रहे हैं। हालांकि दिल्ली से व्यापार बाजरे का नगण्य रह गया है, जो भी व्यापार हो रहा है,वह सीधे यूपी राजस्थान से ही हो रहा है, इससे वहां के व्यापारियों को भाड़े की बचत होती है।
Masoor: no possibility of more downtrend
New Delhi, 27 August (NNS): The local and the upcountry demand of masoor showed heavy downtrend during the last one week, due to this, its prices reduced by Rs 175/200 per quintal because the stock of masoor dal and malka has been selling to the Bangladesh via Bengal due to the riots and overthrow situation in Bangladesh. Before, the trade of masoor reported to be good for Bangladesh, due to this reason, the market may decrease, but it is profitable to trade at the current level. Presently, in Bilti, it is being traded at Rs 6450/6460 per quintal and it will likely to be profitable from here during the coming days.
मसूर- और मंदे की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) पिछले एक सप्ताह के अंतराल मसूर में लोकल एवं चालानी मांग काफी घट जाने से 175/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। इसका मुख्य कारण यह है कि बांग्लादेश में तख्ता पलट होने तथा वहां जबरदस्त दंगा फैलने से मसूर दाल व मलका वाया बंगाल, जो बांग्लादेश जाती थी, वह जानी बंद हो गई है। पहले बांग्लादेश के लिए मसूर का बढ़िया व्यापार था, इस वजह से बाजार घट गया है, लेकिन वर्तमान भाव में व्यापार अब करना चाहिए। वर्तमान में 6450/6460 रुपए डस्ट के हिसाब से बिल्टी के व्यापार हो रहा है, इसमें यहां से फिर लाभ मिलता रहेगा।
Urad: sale of its dal does not seems favourable
New Delhi, 27 August (NNS): The new crop of urad will likely to arrive after a long time. The market was disturbed before two days due to the fear of the government and its SQ stock also ruling at the lower level of Rs 90.5 per kg, but after this, its prices again quoting at Rs 92.25 per kg because of the unavailability of the stock. Apart from this, its FAQ prices also being traded at Rs 88 per kg. Presently, the new stock of urad has been arriving from Rangoon as the prices reported to be high there, due to which, there is no effect of stock limit. There is a lack of stock to the mills and to the traders, due to this reason, the market showed strong trend after the decrement in the markets during the before two days and there is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.
उड़द-दाल की बिक्री अनुकूल नहीं
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) उड़द की नई फसल आने में अभी समय बाकी है। उड़द में सरकार के दहशत से 2 दिन पहले तक बाजार डिस्टर्ब था तथा दहशत में एसक्यू 90.5 रुपए नीचे में बिक गई थी, लेकिन उसके बाद माल नहीं मिलने से दोबारा कुछ 92.25 बोलने लगे हैं। एफएक्यू के भाव भी 88 रुपए आज हो गए हैं। फिलहाल उड़द रंगून से आ रही है, वहां पड़ते में काफी ऊंचे भाव चल रहे हैं, इधर पाइप लाइन में माल नहीं है, जिससे इस पर स्टॉक सीमा का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सरकार द्वारा जो स्टॉक सीमा निर्धारित किया गया है, उतना भी दाल मिलों व ट्रेडर्स के पास माल नहीं है। यही कारण है की दहशत में दो दिन पहले बाजार घटने के बाद मजबूत हो गए हैं तथा आगे अभी मंदा नहीं है।
Moong: not likely to decrease
New Delhi, 27 August (NNS): The new stock of moong has been started arriving from the UP, Bihar and Jharkhand, due to this reason, its prices showed heavy downfall. Here, the stock also ruling at Rs 6000/8200 per quintal. Now, there is no possibility of more downtrend in the prices at the current level. The sale of both dhoya and chilka does not seems favourable and there is a fear of government in the markets, in these circumstances, the market may show soft trend, but there is no possibility of more downfall in the prices at the current level.
मूंग- मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) नयी मूंग यूपी बिहार झारखंड में आ रही है, जिस कारण काफी भाव टूट गए हैं। यहां क्वालिटी अनुसार माल के भाव 6000/8200 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रहे हैं। अब इन भावों में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है। हम मानते हैं की दाल धोया एवं छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं है तथा बाजारों में सरकार के दहशत बनी हुई है, इन परिस्थितियों में बाजार थोड़ा नरम हो सकता है, लेकिन इन भाव में अब ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है।
Tur: should sell the stock
New Delhi, 27 August (NNS): The production of tur reduced from 47 lakg metric tonnes to 34 lakh metric tonnes during the last two days, due to this reason, the prices showed constant uptrend. The market of tur fell down to Rs 102 per kg due to the imposition of stock limit by the government during the previous days, but again, its prices remained stable at Rs 106.4/106.5 per kg due to the weak availability of the stock in Chennai, Mumbai and Delhi at the current level. The stock of Maharashtra and Karnataka have been ruling at the higher level because the mills are purchasing the stock at the lower level, in these circumstances, there is no possibility of more downtrend at the current level and the market may show more uptrend after the selling of the stock in the markets. The new crop will likely to arrive after 6 months.
तुवर- एक बार खरीदिए
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) तुवर का उत्पादन विगत दो वर्षों में 47 से घटकर 34 लाख मीट्रिक टन रह गया है, जिस कारण लगातार तेजी का रूख बना हुआ है। सरकार द्वारा पिछले दिनों स्टॉक सीमा लगा दिए जाने से बाजार घटकर 102 रुपए प्रति किलो रह गया था, लेकिन इन भावों में चेन्नई, मुंबई व दिल्ली में माल कम मिलने से दोबारा इसके भाव 106.4/106.5 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। महाराष्ट्र कर्नाटक के माल कोई पड़ते में नहीं आ रहे हैं, क्योंकि वहीं की दाल मिलें घटे भाव में खरीद रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में घटने की गुंजाइश नहीं है तथा थोड़ा माल कट जाने के बाद पुन: बाजार बढ़ जाएगा। नई फसल आने में अभी कम से कम 6 महीने का समय बाकी है।
Gram desi: profitable at the current level
New Delhi, 27 August (NNS): The arrivals of gram desi reported to be decrease in the producing markets due to the shortage of production and the stock has not been imported at the lower level from the international markets, due to this reason, the government has imposed the stock limit during the previous days to control the inflation in the markets. Therefore, it will not affect the trade because of the shortage of gram stock in the markets, due to this reason, the market has also been started increasing constantly. The prices reduced from Rs 8200 to Rs 8000 per quintal during the previous days owing to the profit taking selling, but the market may not show more uptrend because the stock has not been available from the producing markets and it is expected that the market may increase after the correction in the prices during the near future.
देसी चना-वर्तमान में लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) देसी चने के उत्पादन में भारी कमी होने से उत्पादक मंडियों में आवक टूट गई है तथा विदेशों से भी कोई सस्ता पड़ने का आयात नहीं हो रहा है। यही कारण है कि महंगाई को रोकने के लिए सरकार द्वारा पिछले दिनों स्टॉक सीमा लगा दिया है। अत: इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि चना स्टॉक में ज्यादा नहीं है, इसी वजह से धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों 8200 रुपए बनने के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली से 8000 रुपए का भाव रह गया है, लेकिन यहां से फिर तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि उत्पादक मंडियों से माल नहीं मिल रहा है। इसमें मामूली करेक्शन के बाद बाजार फिर बढ़ जाएगा।
Rajma chitra: should sell the stock
New Delhi, 27 August (NNS): The prices of desi and imported stock of rajma chitra also being traded between Rs 122/129 per kg as per the quality. The selected stock also ruling at Rs 140/145 per kg, but the inferior quality stock also being traded at Rs 108/110 per kg. Only 15/16 percent of the stock has been lying to the traders. The new crop will likely to arrive after a month, in these circumstances, the prices showed constant downtrend after sometime.
राजमां चित्रा- अब बेचते रहिए
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) देसी विदेशी रंगत के हिसाब से राजमां चित्रा 122 से 129 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है, सिलेक्टेड माल 140/145 रुपए तक बिक रहे हैं, लेकिन अब हल्के माल धीरे-धीरे 108/110 प्रतिशत बिक चुके हैं, केवल कारोबारियों के पास 15-16 प्रतिशत माल पड़ा है। वहीं नई फसल आने में अभी एक महीने का समय बाकी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए राजमां चित्रा में ठहर कर भरपूर मंदा आएगा।
Gram kabuli: should sell the stock at the higher level
New Delhi, 27 August (NNS): The government has removed the stock limit from gram kabuli during the last fortnight, due to which, the stock of Maharashtra rose to Rs 108/110 per kg. The best selected stock also being quoted at Rs 112 per kg. The stock of MP has already been sold out in export and the arrivals of the stock reported to be weak due to the delivery of the stock, due to this reason, its prices improved by Rs 6/7 per kg. Now, it is profitable to sell the stock at the higher level because there is a shortage of export support in the international markets and there is a shortage of stock in the domestic markets.
काबुली चना-बढ़े भाव में बेचिए
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने पर भी स्टॉक सीमा सरकार द्वारा एक पखवाड़े पहले हटा दिया गया था, जिससे बाजार बढ़कर महाराष्ट्र के माल 108/110 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। बढ़िया सिलेक्टेड 112 रुपए बोल रहे हैं, एमपी वालों के कुछ माल निर्यात में बिके हुए हैं, इसकी डिलीवरी चलने से यहां माल कम आ रहा है। यही कारण है कि 6/7 रुपए बढ़ गए हैं। अब बढ़े भाव में एक बार माल बेचना चाहिए क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के सपोर्ट ज्यादा नहीं मिल रहे है तथा घरेलू मंडियों में भी स्टॉक पड़ा हुआ है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 27 August (NNS): In Jodhpur mandi, guar gum prices went up by Rs 100/150 to Rs 10300/10400 per quintal owing to the weak selling even after the feeble prices and increased industrial demand. Guar prices also being quoted at Rs 5300/5350 per quintal due to the feeble selling. In the markets of Haryana, its prices remained firm at Rs 4700/4800 per quintal. In NCDEX, the prices of guar September delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the recent decrement in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
ग्वार गम : घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा निचले स्तर पर बिकवाली घटने के कारण जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 100/150 रूपये बढकर 10300/10400 रूपये प्रति कुंतल हो गए। बिकवाली घटने से ग्वार के भाव भी 5300/5350 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 4700/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स ग्वार सितंबर डिलीवरी में तेजी रही। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।
