New Delhi, 26 September (NNS): The prices of gained by Rs 100 to Rs 13900 per quintal due to the weak selling and uptrend in the prices of imported oils. In tins, its prices also being quoted at Rs 2200/2450 per quintal. In the markets of Haryana, its prices ruling at Rs 13850 per quintal. The prices of mustard kachi ghani also rose by Rs 250 to Rs 14300 per quintal in the Ganganagar mandi owing to the feeble demand. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the recent uptrend. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
सरसों तेल : ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) आयातित तेलों में तेजी का रुख होने तथा बिकवाली घटने के कारण सरसों तेल के भाव 100 रूपये बढकर 13900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। टीनो में इसके भाव 2200/2450 रूपए बोले गए। हरियाणा की मंडियों इसके भाव 13850 रुपए प्रति क्विंटल बोलें गए। मांग कमजोर होने से गंगानगर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 250 रूपये बढ़कर 14300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। हाल ही में आई भारी तेजी को देखते हुए इसमें और अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Soyabean: may show more uptrend
New Delhi, 26 September (NNS): In Jalgaon, the prices of soybean reduced by Rs 50 to Rs 4900 per quintal due to the weak offtake at the higher level. Before this, the prices have gone up in the same ratio. The active soya oil contract gained by 28 cents per ounce and in KLCE, the active palm oil contract also jumped by 49 Ringgit per tonne owing to the increased buying from the investors. The spot soybean prices may show nominal uptrend and downtrend in the spot soybean prices during the coming one or two days.
सोयाबीन : फिर बढ़ सकता है
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर सोयाबीन का उठाव कमजोर पड़ने लगा है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए मंदा होकर 4900 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 28 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 49 रिंगिट प्रति टन तेजी आने की खबर मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन फिर से थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।
Acid oil: likely to remain stable
New Delhi, 26 September (NNS): The prices of soya oil acid are being quoted at Rs 7100/7200 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices remained sluggish at Rs 7000 per quintal. The prices of palm fatty remained stable at the same level in Kandla because of the constant selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
एसिड ऑयल : ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओं की मांग घटने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड ऑयल के भाव 7100/7200 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। आयातकों की बिकवाली से कांदला में पाम फैटी की कीमतें पूर्व स्तर पर टिकी रहीं। स्टॉक व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Cottonseed cake: no more fluctuation
New Delhi, 26 September (NNS): The prices of cottonseed cake reduced by Rs 50 to Rs 3900/4100 per quintal due to the weak demand from the cattle feed manufacturers. In contrary to this, cottonseed prices also remained stable at Rs 3900/4000 per quintal due to the weak selling in the markets of North India. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
बिनौला खल : ज्यादा घट-बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) पशु आहार वालों के मांग कमजोर होने से बिनौला खल के भाव 50 रुपए घटकर 3900/4100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। उत्तर भारत की मंडियों में बिकवाली कमजोर होने से बिनौले की कीमतें 3900/4000 रूपये प्रति क्विंटल पर टिकी रहीं। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है।
Soya oil: no downtrend
New Delhi, 26 September (NNS): The prices of soya refined also jumped by Rs 100 to Rs 12700 per quintal due to the weak despite the soft trend in the soya oil contract. The prices of soya refined also being quoted at Rs 12750/12800 per quintal due to the weak demand in Maharashtra and MP. In Kandla, its prices also being quoted at Rs 12000 per quintal because of the constantly selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to remain in the limited area during the coming days.
सोया तेल : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) शिकागो सोया तेल वायदा में नरमी का रुख होने के बावजूद में बिकवाली घटने से से यहां पर सोया रिफाइंड के भाव 100 रुपए बढ़कर 12700 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में मांग कमजोर होने से सोया रिफाइंड के भाव 12750/12800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 12000 रुपए प्रति क्विंटल बोलें गए। स्टॉक व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Rice fatty: limited fluctuations
New Delhi, 26 September (NNS): The prices of rice fatty remained stable at Rs 8700/8800 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In the markets of Punjab, the prices held strong at Rs 8550 per quintal. In Kandla, the prices of palm fatty remained stable at the same level because of the feeble selling from the importers. The market may likely to move in the limited area during the coming days.
राइस फैटी : सीमित घट-बढ़
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओं की मांग निकलने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 8700/8800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में इसके भाव 8550 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला पाम फैटी के भाव पूर्व स्तर पर टिके रहे। आने वाले दिनों में बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता हैं।
Castor oil: no decrement
New Delhi, 26 September (NNS): The prices of castor oil held stable at Rs 13500/13600 per quintal because of the weak supply and increased industrial demand. In Ahmadabad, its prices also being quoted at Rs 13000 per quintal. In NCDEX, the prices of castor contract showed uptrend owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the castor oil prices on seeing the supply and uptrend n the prices of castor. The market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
अरंडी तेल : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग बढ़ने तथा आपूर्ति कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 13500/13600 रूपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। स्टोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स में अरंडी वायदे में तेजी का रुख रहा। अरंडी में तेजी का रूख होने तथा आपूर्ति को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भावों के आसपास रुका रह सकता है।
