New Delhi, 15 January (NNS): The arrivals of moth seems rapid in all the markets like Nohar, Bhadra, Sawai, Madhopur, Deesa, Dausa, Deedwana, Nagaur, Medta, Balotara of Rajasthan, due to which, there, the prices have been ruling at Rs 4300/4350 per quintal, due to this reason, the prices fell down to Rs 4700 per quintal. After this, the stockists are doing all-round competitive buying at the lower level, due to which, the prices jumped to Rs 5350/5400 per quintal. The reality is that the buying of moth reported to be good from the Bhujia and the namkeen manufacturers. In this situation, some stockists started purchasing the stock at the current level, due to which, the trade will be profitable during the near future.
मोठ- फिर तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) मोठ की आवक राजस्थान के नोहर भादरा सवाई माधोपुर डीसा दौसा डीडवाना नागौर मेड़ता बालोतरा आदि सभी मंडियों में धड़ल्ले से प्रचुर मात्रा में हो रही है, जिससे वहां लूज में भाव 4300/4350 रुपए प्रति कुंतल के बीच नीचे में भाव बन गए थे। इस वजह से यहां भी बाजार ऊपर के भाव से काफी टूटकर 4700 रुपए प्रति कुंतल आ गया था। तत्पश्चात पखवाड़े में घटे भाव में स्टॉकिस्टों की चौतरफा प्रतिस्पर्धात्मक लिवाली आ गई, जिससे छलांग लगाकर अब 5350/5400 रुपए प्रति कुंतल पर पहुंच गए हैं। वास्तविकता यह है कि नीचे वाले भाव में भुजिया नमकीन बनाने वालों की लिवाली चल रही है तथा कुछ स्टॉकिस्ट भी मैदान में आ गए हैं, जिससे आगे चलकर मोठ का स्टाक व्यापार के लिए लाभदायक रहेगा।
Wheat: uptrend due to the wrong sale policy
New Delhi, 15 January (NNS): The government has been selling the stock of wheat in the open markets and it also increased the quantity of weekly tender by 1000 tonnes to 6500 tonnes from today in Delhi, due to which, the stockists are not selling the stock at the current level, due to which, the market may increase by Rs 20/30 per quintal because the government has been selling the stock of wheat as per the consumption. The prices will not be under control till the government will not increase the quantity and strictness over the hoardings. Now, the prices of wheat mill quality have been ruling at Rs 3340/3350 per quintal and if the government will not increase the quantity then its prices reached to Rs 3500 per quintal.
गेहूं- गलत बिक्री नीति से तेजी
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) हालांकि सरकार द्वारा खुले बाजार में गेहूं की बिक्री किए जाने के साथ-साथ पिछले सप्ताह दिल्ली में आज से टेंडर में क्वांटिटी 1000 टन बढ़ाकर 6500 टन साप्ताहिक कर दिया गया, जिससे अभी भी स्टॉकिस्ट ज्यादा बिकवाल नहीं आ रहे हैं, जिससे 5/10 रुपये पुन: बाजार बढ़ गया। इसका मुख्य कारण यह है कि सरकार द्वारा खुले बाजार में गेहूं के बिक्री खपत के अनुरूप दी जा रही है। जब तक क्वांटिटी नहीं बढ़ाई जाएगी तथा जमाखोरी पर सख्ती नहीं की जाएगी, तब तक स्थाई हल मंदे का नहीं है। इस समय 3325/3330 रुपए प्रति क्विंटल मिल क्वालिटी के भाव हो गये हैं तथा सरकार और क्वांटिटी नहीं बढ़ाएगी तो यह 3500 रुपए बन सकता है।
Fine rice: no risk in the trade
New Delhi, 15 January (NNS): The supply of paddy showed downfall in the markets during the previous week, due to this, the rice mills have traded the stock at the lower level. However, the rice sela 1509 has been trading at Rs 5450/5500 per quintal, but the paddy 1509 has been selling at Rs 2700/2800 per quintal, but its prices have been ruling at Rs 5250/5300 per quintal. Rice is being traded at the higher level, despite all this, there is a lack of rupee in the markets and the market has remained under pressure owing to the lack of demand from the exporters. On seeing this, there is no possibility of more downtrend in the prices at the current level.
बारीक चावल-अब व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) गत सप्ताह धान की आपूर्ति मंडियों में घटकर होने से राइस मिलों द्वारा चावल के भाव घटकर व्यापार किया गया। हालांकि अभी भी 2700/2800 रुपए प्रति कुंतल के भाव में बिकने वाला 1509 धान से निर्मित सेला चावल 5450/5500 रुपए प्रति कुंतल के पड़ते में बन रहा है, लेकिन बाजार में इसके भाव 5250/5300 चल रहे हैं। चावल में बिना पड़ते का व्यापार हो रहा है, इन सब के बावजूद भी बाजारों में रुपए की तंगी होने तथा निर्यातकों का समर्थन नहीं मिलने से बाजार दब गया है। गौरतलब है कि 1121 धान 1718 एवं 1401 रुपए की उपलब्धि भी गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में कम है, इसे देखते हुए वर्तमान भाव में अब घटने की गुंजाइश नहीं लग रही हैं।
Maize: lack of arrival pressure of the stock
New Delhi, 15 January (NNS): The prices of maize is being traded at Rs 2425/2450 per quintal in the godown reach in the markets of MP. In Haryana and Punjab reach, maize is being traded at Rs 2650/2740 per quintal. Apart from this, the best quality maize of Rajasthn has been ruling at Rs 2780 per quintal. Now, there is no possibility of more downtrend in the prices during the near future because huge amount of maize has been selling out at the rack points rather the godowns and the stock has been started unloading in the various consuming companies, due to which, the balance stock reported to be weak as compared to the previous year and the new crop will likely to arrive after 4 months. Therefore, it is profitable to trade at the current level.
मक्की-माल का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) मध्य प्रदेश की मंडियों में मक्की के भाव 2425/2450 रुपए प्रति कुंतल गोदाम पहुंच में बिक रहे हैं। हरियाणा, पंजाब पहुंच में नमी के अनुसार मक्की के भाव 2650/2740 रुपए तथा राजस्थान की बढ़िया मक्की 2780 रुपए बिक रही है। अब इन भाव में इस बार घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि गोदाम में जाने की बजाय रैक प्वाइंटों पर ज्यादा मक्की जा रही है तथा विभिन्न खपत वाली कंपनियों में माल उतर रहा है, जिससे स्टॉक में बैलेंस गत वर्ष की अपेक्षा कम जाएगा तथा दूसरी नई फसल आने में अभी 4 महीने का समय पूरा बाकी है। अत: वर्तमान भाव पर व्यापार करते रहना चाहिए।
Millet: trade will be profitable
New Delhi, 15 January (NNS): The farmers have sown huge amount of hybrid millet, due to which, the per hectare productivity reported to be high in all the producing areas of UP, Haryana, Rajasthan and MP, despite all this, both the distillery companies along with the ethanol companies are doing competitive buying, due to this, the prices of millet have been ruling at the higher level from maize in some markets and in Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2640/2660 per quintal, in these circumstances, it is profitable to trade at the current level. No new crop of millet will likely to arrive in the near future.
बाजरा-भरपूर लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि हाइब्रिड बाजरा की बिजाई किसानों ने अधिक किया था, जिससे प्रति हैक्टेयर उत्पादकता यूपी, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश सभी उत्पादक राज्यों में अधिक हुई है। इन सब के बावजूद भी डिस्टिलरी कंपनियों के साथ-साथ एथेनॉल कंपनियों की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चलने से बाजरे की भाव कुछ मंडियों में मक्की से ऊपर हो गए हैं तथा हरियाणा-पंजाब पहुंच में भी बाजरा 2640/2660 रुपए बिक रहा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए बाजरे में भरपूर लाभदायक रहेगा। बाजरे की निकट में कोई फसल नहीं आने वाली है।
Masoor: strong trend till the arrivals of the new crop
New Delhi, 15 January (NNS): The sowing of masoor reported to high in all the famous producing states like UP, MP and Rajasthan. The sowing of small masoor seems constant in Bihar. Now, the prices may show more uptrend in these prices because the arrivals of old stock have already been over in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar and Bhopal line. The farmers have sown huge amount of masoor stock and the acreage of gram desi showed downtrend, despite all this, the new crop will likely to arrive after a long time and the stock has not been available from Canada at the lower level, due to this reason, in Bilti, the prices remained stable at Rs 6700/6720 per quintal. The stock of Canada also being available at Rs 6200/6210 per quintal and the new deals has been ruling at the higher level.
मसूर-नयी फसल तक मजबूती
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) मसूर की बिजाई एमपी यूपी राजस्थान तीनों ही प्रमुख राज्यों में हो चुकी है। बिहार में भी छोटी मसूर की बिजाई हो गई है। अब इन भावों में पुन: बाजार बढ़ाने की संभावना दिखाई दे रही है, क्योंकि मुंगावली गंज, बासौदा, सागर, भोपाल लाइन में पुराने माल की आवक पूरी तरह समाप्त हो गई है। हम मानते हैं की मसूर की बिजाई किसानों ने अधिक किया है तथा देसी चने का रकवा घटा है, इन सब के बावजूद भी नयी फसल आने में अभी पूरा एक महीने का समय बाकी है तथा घटे भाव में कनाडा से माल नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि 6700/6720 रुपए प्रति क्विंटल बिल्टी में भाव टिके हुए हैं। कनाडा के माल भी 6200/6210 रुपए से कम में नहीं मिल रहे हैं तथा अब नए सौदे ऊंचे हो रहे हैं।
Urad: no more fluctuations
New Delhi, 15 January (NNS): Presently, both the local and the upcountry demand of its dal chilka and dhoya does not seems favourable during the previous week. On the other hand, the traders of Chennai have been selling the stock at the lower level, due to which, the prices of urad SQ and FAQ have been ruling at Rs 84 and Rs 79 per kg respectively owing to the lack of spot stock. The arrivals of urad showed downfall from UP and the stock has not been available from Chennai at the lower level, due to this reason, the prices may again increased by Rs 50/75 per kg.
उड़द-ज्यादा घट-बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) गत सप्ताह दाल छिलका एवं धोया की लोकल तथा चालानी मांग अनुकूल नहीं थी। दूसरी ओर चेन्नई वाले घटाकर बिकवाल आ गए, जिसके चलते हाजिर माल की कमी के बावजूद एक रुपए घटकर एसक्यू 84 रु तथा एफ ए क्यू 79 रुपए प्रति किलो रह गए थे। यूपी से अब उडद की आवक घटने लगी है तथा नीचे वाले भाव में और माल चेन्नई से नहीं मिल रहा है, जिस कारण दोबारा 50/75 रुपए प्रति कुंतल की बढ़त लग रही है।
Moong: no possibility to decrease
New Delhi, 15 January (NNS): This year, the sowing of moong reported to be good in all the producing areas including Kekari, Kishangarh, Shekhawati, Jodhpur, Medta, Dausa and Deedwana of Rajasthan due to the higher sowing and favourable weather conditions and the arrivals of the crop seems good, but there is a lack of old stock in all the markets and the all-round buying has been started from all the mills, due to this, the prices of moong Rajasthan is being available at Rs 7600/8600 per quintal according to the quality. Its inferior quality stock also being traded at Rs 7000/7200 per quintal. There is a lack of stored stock of moong in UP, MP, Bihar and Jharkhand and the prices of arrived stock also reported to be high. Therefore, the prices may not show more downfall at the current level, due to this, there is no risk in the trade at the current level.
मूंग- घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) इस बार मौसम अनुकूल होने तथा बिजाई अधिक होने से राजस्थान के केकड़ी किशनगढ़ शेखावटी जोधपुर मेड़ता दौसा डीडवाना सहित सभी उत्पादक क्षेत्रों में मूंग की बिजाई जबरदस्त हुई थी तथा फसल भी अधिक आयी है, लेकिन पुराना माल किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं होने तथा दाल मिलों की चौतरफा लिवाली चलने से राजस्थानी क्वालिटी के अनुसार 7600/8600 रुपए प्रति कुंतल के बीच अलग-अलग क्वालिटी के मिल रहे हैं। हल्के माल 7000/7200 रुपए बिक रहे हैं। यूपी एमपी बिहार झारखंड के मूंग का स्टॉक ज्यादा नहीं है तथा वहां से आवक के पड़ते नहीं है। अत: वर्तमान भाव पर मंदा नहीं आएगा, इसलिए व्यापार में रिस्क नहीं है।
Tur: possibility to decrease
New Delhi, 15 January (NNS): The arrival pressure of tur crop reported to be high in Karnataka during the last week, due to this, its prices fell down by Rs 26/27 per kg. Here, the new tur of Karnataka also ruling at Rs 76/77 per kg. The prices of its dal slipped by Rs 30 to Rs 110/135 per kg. The inferior quality stock also reported to be sold at RSs 75/85 per kg in the counter sale. Now, the crop of Maharashtra has been ready and it will likely to arrive soon, in these circumstances, the prices of lemon tur and Karnataka may show more downfall. Now, the traders have been selling the Rangoon stock at the current level because the crop seems good in Burma.
तुवर-कुछ और मंदे की उम्मीद
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) पिछले सप्ताह कर्नाटक में नई तुवर की आवक का दबाव तीन गुना हो जाने से 26/27 रुपए प्रति किलो की भारी गिरावट आ गई। यहां कर्नाटक की नई तुवर 76/77 रुपए रह गई है। दाल के भाव भी 30 रुपए गिरकर क्वालिटी के अनुसार माल के 110/135 रुपए प्रति किलो के निम्न स्तर पर आ गए। नीचे वाली दाल 75/85 रुपए भी काउंटर सेल में बिकने की खबर थी। अभी महाराष्ट्र की फसल तैयार खड़ी है, वह भी आने लगी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए लेमन व कर्नाटक और मंदे हो जाएंगे। रंगूनी माल में भी बिकवाल आने लगे हैं, क्योंकि बर्मा में भी फसल बहुत बढ़िया है।
Gram Desi: possibility to increase
New Delhi, 15 January (NNS): The import deals of Australia’s gram have been quoting at the lower level, but the previously deals have been selling out constantly at the current level, on seeing this, the prices of gram desi may not show more downfall, but its prices fell down by Rs 300 to Rs 6500 per quintal. Presently, the all-round traders are selling the stock, otherwise there is a lack of stock in all the markets. The consumption of gram desi and dal besan may increase, in these circumstances, it is not profitable to sell the stock at the lower level.
देसी चना- बढ़ने की फिर उम्मीद
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) ऑस्ट्रेलियाई चने के आयात सौदे मंदे भाव के जरूर बोल रहे हैं, लेकिन वास्तविकता में उन भावों में ज्यादा सौदे नहीं हुए हैं तथा पहले सौदे हुए माल धीरे-धीरे आकर निबटते जा रहे हैं, इसे देखते हुए देसी चने में एक बार फिर मंदा समाप्त गया है, लेकिन चालू सप्ताह 300 रुपए टूटकर 6500 रुपए प्रति क्विंटल नीचे में बन गए हैं। वर्तमान में चौतरफा अधिक बिकवाल हैं अन्यथा स्टाक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। आगे देसी चना व दाल बेसन की खपत रहने वाली है, इन परिस्थितियों में घबराकर माल नहीं काटना चाहिए।
Rajma chitra: higher import prices from China
New Delhi, 15 January (NNS): The arrived crop of rajma chitra reported to be high in Pune, Satara, Waai, Khatav, Mayini, Bharuch and Koregaon. Apart from this, the ganna stock of Barsi line has also been started arriving, despite all this, it is not profitable to trade the stock of China at the lower level, but the prices may not show more downfall, due to this, it is profitable to trade the stock of Rajma chitra at Rs 95 per kg and the market may show more downfall, but the prices may not show more downfall during the coming days.
राजमां चित्रा – चीन से आयात महंगा
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि पुणे सतारा भाई खटाव मेन भरूच कोरेगांव की आई हुई फसल बढ़िया है तथा बारसी लाइन का गन्ना माल भी चालू हो गया है, वह बहुत बढ़िया बताया जा रहा है। इन सब के बावजूद भी चीन के माल में बहुत ज्यादा मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। नीचे में जो भाव बन करके आया है, वह दोबारा बनना मुश्किल लग रहा है। इसलिए 95 रुपए के राजमां चित्रा का मुंबई से व्यापार करते रहना चाहिए। आगे थोड़ा बाजार घट सकता है, लेकिन चीन के माल में ज्यादा मंदा भी नहीं है।
Gram kabuli: possibility to decrease
New Delhi, 15 January (NNS): The supply of gram Kabuli does not seems favourable from Karnataka and Maharashtra, but the traders are selling the lying the stock at the lower level. On the other hand, there is a lack of demand, due to this reason, the stock of Karnataka has been ruling at Rs 88/90 per kg. The stock of Maharashtra has been selling the stock at the higher level, due to this, the sale of the stock seems sluggish. The stock of Maharashtra have been selling the stock at Rs 89/90 per kg as per the quality. Apart from this, the filtered stock also being quoted at Rs 100/105 per kg from the upper level. Now, there is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.
काबुली चना-मंदे को विराम संभव
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) हालांकि काबुली चने की आपूर्ति महाराष्ट्र कर्नाटक से अनुकूल नहीं है, लेकिन पिछले दिनों के स्टाक में फंसे हुए माल कारोबारी मंदे भाव में बेच रहे हैं। दूसरी ओर ग्राहकी का भारी सन्नाटा चल रहा है। यही कारण है कि कर्नाटक के माल 88/90 रुपए के आसपास बिक रहे हैं। वह माल महाराष्ट्र से ऊंचा बिकता था, इसलिए महाराष्ट्र के मालों की बिक्री काफी कमजोर चल रही है। महाराष्ट्र के माल 89/90 रुपए के बीच अलग-अलग क्वालिटी के बिक रहे हैं। छने हुए माल ऊपर में 100/105 रुपए तक अलग-अलग क्वालिटी के बोल रहे हैं। अभी इन भावों में और घटने की गुंजाइश नहीं है।
