New Delhi, 03 February (NNS): The supply of liquid milk reported to be surplus in the plants from the last month, due to which, the stored stock of milk powder has been started increasing in the godowns. Presently, the consumption of weddings and mahakumbh also increasing constantly. Apart from this, the companies are not selling the stock at the lower level on seeing the extra consumption and the stock of milk powder showed trend in the southern parts of the country. However, there is a difference between the prices of Southern and the Eastern parts of the country, despite this, the prices may not show heavy downfall on seeing the further consumption.

दूध पाउडर-प्लांटों में दूध की आपूर्ति बढ़ी

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) प्लांटों में लिक्विड दूध की आपूर्ति पिछले माह से सरप्लस हो रही है, जिससे दूध पाउडर का स्टॉक गोदामों में अब बढ़ने लगा है। वर्तमान में शादियां एवं महाकुंभ शुरू की खपत बढ़ने लगी है, इस अतिरिक्त खपत को देखकर कंपनियां अब बिकवाली घटाकर नहीं कर रही हैं तथा दक्षिण भारत में भी दूध पाउडर थोड़ा मजबूत हो गया है। हालांकि उत्तर एवं दक्षिण के प्लांटों में भावों का अंतर अधिक चल रहा है। इन सबके बावजूद भी आगे खपत को देखते हुए और मंदा नहीं लग रहा है।

Desi ghee: shortage of stock to the stockists

New Delhi, 03 February (NNS): Now, the full fledged plants have been started running in the plants of North India, but the stock of liquid milk has been started increasing in the plants from the last 8/10 days and also a shortage of butter stock in the plants, due to this, the prices remained stable at the same level. The production of desi ghee seems weak on seeing the sluggish export of butter, in this situation, there is no possibility of more uptrend in the prices. Today, desi ghee gained by Rs 150 to Rs 8600/8850 per tin. The market may increase by Rs 300/400 per tin during the last one week. The companies waiting for the increment in the prices because butter is being exported for Egypt. The adulterated stock of famous brands have been selling out at the lower level in the markets, due to this reason, the best quality stock may show uptrend intermittently.

देसी घी- स्टॉकिस्टों के पास माल कम

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) उत्तर भारत के प्लांट अब फुल फ्लैश चलने लगे हैं, लेकिन लिक्विड 8-10 दिनों के अंतराल जिस तरह से प्लांटों में लिक्विड दूध बढ़ा है, उस अनुपात में बटर का स्टॉक भी प्लांटों में होने से ठहराव बना हुआ है। देसी घी का उत्पादन भी, बटर का निर्यात होने से कम हो रहा है, इस स्थिति में अभी और तेजी की संभावना बन गई है। आज  भी देसी घी के भाव 150 रुपए बढ़कर 8600/8850 रुपए प्रति टीन हो गए हैं। एक माह में बाजार 300/400 रुपए प्रति टीन तेज हो गया था। कंपनियां अभी और बढ़ाने की फिराक में हैं, क्योंकि बटर निर्यात इजिप्ट के लिए लगातार हो रहा है। मिलावटी माल अधिकतर प्रचलित ब्रांडों के, मंदे भाव में खपत वाले उद्योगों में जा रहा हैं, जिस कारण बढ़िया मालों में रुक-रुक कर तेजी आएगी।