New Delhi, 02 August (NNS): The full fledged season of the new crop will likely to arrive during a month; on the other hand, the stock of milk powder has been lying in the plants of Maharashtra. There, the stock has been available at the lower level, due to this reason, the companies are trading the stock at the previous level in the markets and the traders are selling the stock at the current level. Here, the premium quality milk powder remained stable at Rs 285/295 per kg. The cooperatives of Gujarat and Karnataka also selling the stock at the current level, due to this reason, the markets seems sluggish. Now, it is profitable to sell the stock at the current level.
दूध पाउडर-भविष्य में मंदा संभव
नई दिल्ली, 2 अगस्त (एनएनएस) फुल फ्लैश नया सीजन आने में अभी एक माह का समय बाकी है, उधर दूध पाउडर का स्टाक महाराष्ट्र के प्लांटों में जमा हो गया है, प्रत्येक स्तर पर उत्तर भारत से वहां सस्ता पड़ रहा है, जिस कारण बाजारों में पिछले महीने कंपनियां पुराने भाव पर व्यापार कर रही थी तथा वर्तमान में थोड़ा नरम करके बेचने लगी है। यहां प्रीमियम क्वालिटी के दूध पाउडर के भाव 285/295 रुपए प्रति किलो पर टिके हुए हैं। गुजरात एवं कर्नाटक कोआपरेटिव भी बिकवाली में आ गई है, जिस कारण बाजारों में सुस्ती बनी हुई है। अब इन भावों में माल बेचते रहना चाहिए।
Desi ghee: shortage of the stock for some days
New Delhi, 02 August (NNS): The stock of best quality desi ghee has not been selling the stock at the lower level owing to the shortage of the desi ghee stock in the companies. Now, desi ghee prices also ruling at the lower level as compared to the same period of the previous year. There is a lack of butter stock in the companies. On the other hand, the federation seems empty this year. The prices of butter also ruling at the higher level in the international markets, despite all this, the market showed uptrend due to the rapid selling of the adulterated stock. The premium quality stock also ruling at Rs 7800/8250 per tin in the GST pad. However, the all-round selling of adulterated stock reported to be high, but its effect seems feeble owing to the lack of stock.
देसी घी-अभी कुछ दिन स्टॉक की कमी
नई दिल्ली, 2 अगस्त (एनएनएस) कंपनियों में देसी घी का स्टॉक काफी कमी से बढ़िया देसी घी घटाकर नहीं मिल रहा है। अभी भी गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में देसी घी के भाव नीचे चल रहे हैं। बटर का स्टाक किसी भी कंपनी में अधिक नहीं है। उधर फेडरेशन भी इस बार खाली चल रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बटर के ऊंचे भाव चल रहे हैं, इन सब के बावजूद भी मिलावटी देसी घी की बिक्री धड़ल्ले से होने से बाजार तेज नहीं हो पा रहा है। जो प्रीमियम क्वालिटी के भाव 7800/8250 रुपए प्रति टीन जीएसटी पैड चल रहे हैं। हालांकि मिलावटी देसी घी धड़ल्ले से चौतरफा बिक रहा है, लेकिन माल की कमी से उसका प्रभाव पड़ना मुश्किल लग रहा है।
