New Delhi, 18 October (NNS): In the international markets, the prices of gold rose from $2682 to $2710 per ounce. Here also, its prices went up by Rs 600 which stood kilobar at Rs 79400 and standard at Rs 79800 per 10 gram respectively owing to the feeble selling. Similarly, the prices of sovereign held strong at Rs 57900 per 8 gram because of the feeble selling. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the fluctuations in the international markets and the market may likely to move in the limited area during the coming one or two days.
सोना : उठा पटक जारी रहेगा
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव 2682 से बढ़कर 2710 डॉलर प्रति औंस हो जाने एवं बिकवाली कमजोर होने से सोने के भाव 600 रूपये बढ़कर किलोबार 79400 तथा स्टैंडर्ड के भाव 79800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए। बिकवाली कमजोर होने से 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 57900 रूपये पर मजबूत रहे। विदेशों में चल रही उठा पटक को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा मंदे की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Silver: no decrement
New Delhi, 18 October (NNS): In the international markets, silver prices jumped from 3160 cents to 3210 cents per ounce and the prices of spot silver also went up by Rs 1200 to Rs 94700 per kg due to the increased industrial demand. The silver contract prices also jumped from Rs 91500 to Rs 92700 per kg owing to the constant speculative buying. The prices of silver coin also held strong at Rs 1270/1280 per kg due to the weak selling. There is no possibility of more downtrend in the prices and the market may likely to remain strong during the near future.
चांदी : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (एनएनएस) विदेशो में चांदी के भाव 3160 से बढ़कर 3210 सेंट प्रति औस हो जाने तथा औद्योगिक मांग निकलने से चांदी हाजिर के भाव 1200 रूपये बढकर 94700 रूपये प्रति किलो हो गए। सटोरियों की लिवाली से चांदी वायदा मे 91500 से बढकर 92700 रूपये प्रति किलो हो गया। बिकवाली कमजोर होने से चांदी सिक्के के भाव 1270/1280 रु प्रति नग पर मजबूत रहे। भविष्य में इसमें मंदे की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।
