New Delhi, 07 August (NNS): The traders are facing the huge amount of loss during the last 8/9 months after the heavy uptrend in the prices during the previous year. Now, most of the traders have sold the stock in the markets and the arrivals of the paddy seem weak in the markets as comparatively, but its ripening reported to be feeble. On the other hand, the enquiry from the exporters also started increasing at the current level due to the support of export, due to which, the prices may not show more downtrend. However, the prices of all varieties of basmati declined by Rs 400/500 per quintal. Here, rice sela 1509 also being sold at Rs 6000/6100 per quintal and the prices of both sharbati, taaz and rice 1718 also showed uptrend, due to this reason, the market may show heavy uptrend. On the other hand, the prices of bold rice may not decrease due to the closure of the Indian brand rice.

बारीक चावल-नई फसल तक और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस) गत वर्ष की सीजन में आई भारी तेजी का नुकसान पिछले 8-9 महीने तक कारोबारियों को उठाना पड़ा है। अब अधिकतर कारोबारियों का माल कट चुका है तथा धान अपेक्षाकृत कम मंडियों में आ रहा है, इसकी पकाई भी बढ़िया नहीं है। दूसरी ओर निर्यात का समर्थन मिलने से अब वर्तमान भाव पर निर्यातकों की पूछ परख आने लगी है, जिससे मंदे को विराम लग रहा है। हालांकि ऊंचे के भाव से 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल में गिरावट आ गई है। यहां 1509 सेला चावल 6000/6100 रुपए बिक रहा है, शरबती, ताज एवं 1718 चावल में भी तेजी आ गई है, इस कारण और बाजार पर जाएगा। दूसरी ओर भारत ब्रांड चावल बंद होने से मोटे चावल का मंदा भी रुक जाएगा।

Wheat: selling will be profitable

New Delhi, 07 August (NNS): The government has been selling the stock of wheat at Rs 2300/2325 per quintal in the open markets for the roller flour mills and bread manufacturing companies from the current month, due to this reason, the demand showed downfall from the markets. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level. The further uptrend and downtrend will depend on the sale policy of the government, but the supply seems constant from the government during the previous year, due to which, the prices have not showed more uptrend after the November. Presently, wheat prices have been ruling at Rs 2720/2725 per quintal, which is increased by Rs 250 per quintal as compared to the previous year.

गेहूं-अब बिकवाली लाभदायक

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं की बिक्री 2300/2325 रुपए प्रति कुंटल में खुले बाजार में रोलर फ्लोर मिलों एवं ब्रेड निर्माता कंपनियों के लिए चालू महीने से खोल दिया जाएगा, इस वजह से मंडियों से मांग घट जाएगी। अत: वर्तमान भाव में गेहूं की बिक्री भी करते रहनी चाहिए। हम मानते हैं कि अभी गेहूं में तेजी मंदी सरकार की बिक्री नीति पर निर्भर करेगी, लेकिन गत वर्ष आपूर्ति सरकार बनाए रही, जिससे नवंबर के बाद इसमें तेजी नहीं बन पाई थी। वर्तमान में गेहूं के भाव 2720/2725 रुपए चल रहे हैं, जो गत वर्ष की अपेक्षा 250 रुपए ऊपर हैं।

Maize: no more decrement

New Delhi, 07 August (NNS): The production of rabi maize reported to be high in all the famous states like UP and Bihar, despite all this, there is a shortage of stock in the markets as the consumption of the increased by 27/28 percent from the ethanol companies. The reality is that almost 63 percent of the godowns of have been filled by the stock of maize and the season will likely to be over soon. On the other hand, the buying of maize seems competitive in UP, due to this, in godown reach, its prices remained firm at Rs 2350/2360 per quintal and in Haryana and Punjab reach, its prices also ruling at Rs 2600/2650 per quintal and the prices may not show long uptrend during the near future after the constant demand.

मक्की- अभी ज्यादा मंदा नही

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस) यूपी-बिहार दोनों ही प्रमुख राज्यों में रबी सीजन की मक्की का उत्पादन अधिक हुआ है, इन सब के बावजूद भी एथेनॉल कंपनियों की 27-28 प्रतिशत अतिरिक्त खपत बढ़ जाने से मंडियों में शॉर्टेज की स्थिति बन गई है। वास्तविक यह है कि बिहार की मंडियों में जो मकई के स्टाक के लिए गोदाम थे, वह इस बार 63 प्रतिशत ही भर पाए हैं तथा वहां सीजन समाप्ति की ओर  है। दूसरी ओर यूपी में भी मक्की की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद होने से इसके भाव गोदाम पहुंच में 2350/2360 रुपए हो गए हैं तथा हरियाणा पंजाब पहुंच में उक्त दोनों राज्यों की मक्की 2600/2650 रुपए पहुंच में बिक रही है तथा लगातार मांग के बाद आयात हुई मक्की आने वाले समय में प्रचुर मात्रा में लगने के अंदेशे से अब लंबी तेजी नहीं लग रही है।

Millet: no decrement in the crop

New Delhi, 07 August (NNS): The production of kharif millet reported to be high despite this, the prices of both maize and wheat have been ruling at the higher level, due to this reason, its consumption seems high in both distillery plants and other consuming industries. This year, almost 30/35 percent of the kharif millet has already been consumed, due to this reason, there is a shortage of the stock and in Mauli Barwala reach, it is being traded at Rs 2450/2480 per quintal. The new crop will likely to arrive after two months, due to this, the market may increase during the near future.

बाजरा- फसल से पहले मंदा नहीं

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस) गर्मी वाले बाजरे का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी मक्की और गेहूं के ऊंचे भाव होने से बाजरे की खपत डिस्टिलरी प्लांटों के अलावा अन्य खपत वाले उद्योगों की बढ़ गई है। इस बार गर्मी वाला बाजार 30-35 प्रतिशत शुरू में ही खाद्यान्नों में हो गया, जिस कारण यह भी शॉर्टेज में आ चुका है तथा मौलीबरवाला पहुंच में 2450/2480 रुपए बिक गया है। नई फसल आने में अभी 2 महीने का समय बाकी है, इसलिए बाजार और बढ़ेगा।

Masoor: possibility to increase from here

New Delhi, 07 August (NNS): The production of masoor reported to be high, despite all this, there is a lack of old stock in Mungaoli, Ganj Basauda and Saagar line, but its prices remained stable at Rs 6600/6620 per quintal due to the constant all-round selling in the lack of demand. The stock of masoor has not been available at the reasonable prices because recently, the prices gained by $10/15 per ton. In these circumstances, there is no risk in the trade at the current level and the prices may increase by Rs 100 per quintal during the coming days.

मसूर-यहां से बढ़त संभव

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस) मसूर का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी पुराना स्टॉक मुंगावली गंज बासौदा सागर लाइन का मंडियों में नहीं बचा था, लेकिन मांग के अभाव में चौतरफा बिकवाली चलने से इसके भाव 6600/6620 रुपए रह गए हैं। कनाडा की मसूर की सस्ते पड़ते की नहीं मिल रही है, क्योंकि वहां हाल ही में 10-15 डॉलर प्रति टन की और तेजी आ गई है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव की मसूर में जोखिम नहीं है तथा आगे चलकर 100 रुपए प्रति कुंतल की और तेजी आ सकती है।

Urad: sowing seems high

New Delhi, 07 August (NNS): This year, the stock of urad has been sown in around 5.5 lakh hectares in all the producing states including MP and Maharashtra, which was around 3.5 lakh hectares during the previous year. Its sowing reported to be high, along with this, its weather also seems favourable as per the production, due to which, almost 45 lakh metric tonnes of the stock expected to be produce during the near future. It is also true that there is a shortage of urad stock in all the markets of Chennai, Mumbai, Kolkata and Delhi. The new stock has been started milling constantly, due to which, the prices may decrease by Rs 95 per kg and the prices may not show more downfall. Its small stock also being quoted at Rs 90 per kg.

उड़द- बिजाई अधिक हुई

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस) उड़द की बजाई मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सहित सभी उत्पादक राज्यों में साढ़े पांच लाख हैक्टेयर भूमि में हुई है, जबकि गत वर्ष यह बजाई साढ़े तीन लाख हेक्टेयर के आसपास ही हुई थी। इसकी बिजाई अधिक होने के साथ-साथ मौसम भी उड़द के उत्पादन हेतु अनुकूल हो रहा है, जिससे आने वाला उत्पादन 45 लाख मीट्रिक टन के आसपास बैठने का अनुमान है। हम मानते हैं कि वर्तमान में चेन्नई मुंबई कोलकाता दिल्ली किसी भी मंडी में उड़द का स्टॉक नहीं है, जो माल आ रहा है, वह मिलिंग में जा रहा है, जिससे 95 रुपए प्रति किलो से घटने की भी अभी गुंजाइश नहीं है, छोटा माल 90 रुपए बोल रहे हैं।

Moong: not likely to increase

New Delhi, 07 August (NNS): Presently, the government has been buying the stock of moong at the minimum support price in MP, due to which, the markets have been ruling at the higher level. The crop of Rajasthan will likely to arrive during the October and there, the sowing increased by one and a half percent, in these circumstances, the trade should not be done at the long uptrend, but the moong which is being sold at Rs 8000/8400 per quintal, its prices may not show more downtrend. Its prices increased by Rs 100/200 per quintal due to the increment in the sale. Therefore, there is no risk in the trade at the current level, but the stock should not buy on seeing the long uptrend. The dhoya stock also ruling at Rs 6500/6700 per quintal as per the quality.

मूंग -तेजी की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस) मध्य प्रदेश में कुछ सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने के समाचार मिल रहे हैं, जिससे वहां की मंडियां तेज हो गई हैं। अक्टूबर में राजस्थान की फसल आ जाएगी तथा वहां भी बिजाई डेढ़ गुनी हुई है, इन परिस्थितियों में लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, लेकिन जो मूंग 8000/8400 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है, इसमें मंदा भी नहीं आएगा। दाल की बिक्री निकलने पर 100/200 रुपए और बढ़ सकते हैं। अत: वर्तमान में व्यापार में रिस्क नहीं है, लेकिन लंबी तेजी सोच कर खरीद नहीं करना चाहिए। धोया वाले माल अभी भी 6500/7600 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहे हैं।

Tur: possibility to increase from here

New Delhi, 07 August (NNS): No new crop of tur will likely to arrive after 6 months and almost 70 percent of the old stock has already been sold out in the markets. On the other hand, the tur of spot shipments have been available at the lower level from Burma and the stock of August and September shipments also being quoted at $24/25 per tonne, in these circumstances, lemon tur prices rose from Rs 107 to Rs 109 per kg and the prices may increase by Rs 4/5 per kg and there is no decrement in the roots during the coming days.

तुवर-यहां से तेजी संभव

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस) तुवर की 6 महीने से पहले कोई फसल आने वाली नहीं है तथा पुराना देसी माल 70 प्रतिशत बिक चुका है। उधर बर्मा में मंदे भाव की तुवर हाजिर शिपमेंट की नहीं मिल रही है तथा अगस्त-सितंबर शिपमेंट के भाव 24-25 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर बोल रहे हैं, इन परिस्थितियों में 107 रुपए प्रति किलो लेमन तुवर बिकने के बाद बढ़ाकर 109 रुपए बोलने लगे हैं तथा आगे अभी चार-पांच रुपए किलो की और तेजी लग रही है तथा जड़ में दूर-दूर तक मंदा नहीं है।

Gram desi: will be the shortage of the stock

New Delhi, 07 August (NNS): According to the traders, around 77 lakh metric tonnes of gram desi have been produced, whereas, the consumption is around 123 lakh metric tonnes. Therefore, the stock of higher level also been imported from Australia for the consumption. It is also true that the government has removed the import duty from here, but despite all this, the prices showed uptrend in Australia during the previous days, due to this, its import does not seems feeble as compared to the Indian rice, due to this reason, the stock of gram may not increase by Rs 7450 per quintal during the near future.

देसी चना-माल की कमी से तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस) देसी चने का उत्पादन हमारा 77 लाख मीट्रिक टन का व्यापारियों के मुताबिक हुआ है, जबकि खपत 123 लाख मीट्रिक टन की है। अत: इसकी पूर्ति के लिए ऑस्ट्रेलिया से ऊंचे पड़ते का चना आयात करना पड़ेगा। हम मानते हैं कि सरकार द्वारा आयात पर ड्यूटी घटा दी गई है, लेकिन इन सब के बावजूद भी ऑस्ट्रेलिया में ऊंचे भाव पिछले दिनों हो गए थे, जिससे आयात भारतीय चावल से ज्यादा सस्ता नहीं पड़ रहा है। यही कारण है कि 7450 रुपए प्रति क्विंटल के चने में और तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Rajma chitra: should sell at the higher level

New Delhi, 07 August (NNS): The sowing of rajma chitra reported to be good in Pune, Satara, Waai, Khatav, Maini, and Baduch line. Apart from this, the crop does not seems favourable, but the crop may face some problem during the coming 10 days, However, the stock of rajma chitra has been sown in the Pathari area, there the water does not pile up, but the crop may get affected due to the constant rainfall. On the other hand, the productive deals have also been done at the sluggish level from the other countries rather than China. On seeing this, the stock of rajma chitra is being traded at Rs 126/133 per kg and it is profitable to sell the stock at the current level.

राजमां चित्रा- ऊंचे भाव में बेचते रहिए

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस) राजमां चित्रा की बिजाई इस बार पुणे सतारा वाई खटाव माइनी बड़ूच लाइन में बहुत बढ़िया हुई है तथा फसल भी अभी तक अनुकूल है, लेकिन 10 दिनों की बरसात से थोड़ा फसल को खतरा का अंदेशा बन गया है। हालांकि जिन क्षेत्रों में बिजाई राजमां चित्रा की होती है, वह पठारी भूमि है, वहां पानी नहीं ठहरता है, लेकिन लगातार बरसात होने से फसल खराब हो सकती है। दूसरी ओर चीन के अलावा दूसरे देशों से अगाऊं सौदे सस्ते होने लगे हैं, उसे देखते हुए 126/133 रुपए प्रति किलो में जो राजमां चित्रा बिक रहा है, इसमें मुनाफा लेते रहना चाहिए।

Gram kabuli: should sell at the higher level

New Delhi, 07 August (NNS): Today, the demand of gram kabuli reported to be weak in the open market after the uptrend in the prices of Rs 4 per quintal during the last some days and the market remained stable at the same level due to the profit taking selling at the higher level. The gram kabuli of Maharashtra which was being sold at Rs 92 per kg, now, its prices remained firm at Rs 102 per kg and the prices may show uptrend in the same ratio. It is profitable to sell the stock at the current level in the producing markets. The inferior and the superior quality of Karnataka is being traded at Rs 86/87 and Rs 116/120 per kg respectively. The prices of gram kabuli seem weak in the international markets. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level.

काबुली चना- बढ़े भाव में बेचिए

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने में पिछले दो दिनों के अंतराल 4 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के बाद आज खुलते बाजार ग्राहकी की कमी रही तथा बढ़े भाव में मुनाफा वसूली आने से बाजार ठहर गया है, जो काबुली चना महाराष्ट्र का 92 रुपए बिका था, उसके भाव 102 रुपए हो गए हैं तथा इसी अनुपात में और मालों में भी तेजी आ गई है। उत्पादक मंडियों में माल को देखते हुए तेजी में एक बार माल बेचते रहना चाहिए। नीचे वाले माल 86/87 रुपए बिक रहे हैं तथा बढ़िया कर्नाटक का 116/120 रुपए बिक रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के काफी नीचे भाव चल रहे हैं। अत: एक बार माल बेचना चाहिए।

Pea: no possibility to decrease

New Delhi, 07 August (NNS): The import deals of pea have been ruling at Rs 38/40 per kg, whereas, its consumption increased by 30 percent due to the heavy uptrend in the prices of pulses. Almost 70 percent of its consumption increased in the eastern parts of the country. Therefore, there  is no possibility of more downtrend in the prices. The stock should not be sell at the lower level. Here, pea also being sold at Rs 44/45 per kg and the filtered stock also ruling at Rs 47/48 per kg. Now, there is no risk in the trade at the current level.

मटर- अब मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 7 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि मटर के आयात सौदे विभिन्न देशों से 38/40 रुपए प्रति किलो के बीच होने लगे हैं, जबकि इसकी खपत अन्य दलहनों में आई भारी तेजी के चलते 30 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ गई है, पूर्वी भारत के पांच राज्यों में 70 प्रतिशत अधिक मटर खप रही है। अत: अब वर्तमान भाव में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, जो व्यापार हो रहा है, इसमें घबराकर माल नहीं बेचना चाहिए। यहां मटर 44/45 रुपए प्रति किलो बिक रही है तथा छनी हुई मटर 47/48 रुपए तक बिकने की खबर है। अब इसमें व्यापार में जोखिम नहीं है।