New Delhi, 03 January (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 6900 per quintal because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The arrivals and the prices of fenugreek remained stable at the same level of the previous day in the famous producing markets of Rajasthan. The spot fenugreek prices will likely to remain sluggish during the near future.

मेथीदाना : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।

Nutmeg: will likely to remain strong

New Delhi, 03 January (NNS): The prices of nutmeg gained by Rs 15 to Rs 735 per kg because of the constant increment in the offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. The prices reported to be increase by Rs 10 per kg in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

जायफल : मजबूती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी जायफल का उठाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसके परिणामस्वरुप यहां जायफल 15 रुपए और तेज होकर 735 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में भी 10 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मजबूत ही बना रह सकता है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 03 January (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1150 per kg due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiment may affect because of the constant supply and availability of the stock. There is no possibility of  more downtrend in the prices during the coming one or two days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Coriander: limited uptrend and downtrend

New Delhi, 03 January (NNS): Here, the prices of coriander badami held firm at Rs 8900 per quintal due to the feeble sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 700 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices softened by Rs 18 or 0.23 percent to Rs 7882 per quintal due to the weak speculative buying. There is no possibility of more uptrend and downtrend in the spot coriander prices during the near future.

धनिया : सीमित तेजी-मंदी

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 8900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में आवक बढ़कर करीब 700 बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा मामूली 18 रुपए या 0.23 प्रतिशत नरम होकर 7882 रुपए पर आ गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सीमित तेजी-मंदी के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Big cardamom: no downtrend

New Delhi, 03 January (NNS): Big cardamom Kainchicut prices improved by Rs 10 to Rs 1830 per kg owing to the increased sale even after the higher prices. Before this, the prices have gone up  by Rs 20 per kg.  Its average auction price went up to Rs 1500/1850 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बड़ी इलायची की बिक्री और बढ़ गई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए तेज होकर 1830 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1500/1850 रुपए हो जाने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Turmeric: will remain strong

New Delhi, 03 January (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis remained firm at Rs 14700 per quintal due to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal.  There were around 5200 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of previous day. The active contract prices jumped by Rs 272 or 1.78 percent to Rs 15560 per quintal due to the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.

हल्दी : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में हल्दी की करीब 5200 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 272 रुपए या 1.78 प्रतिशत तेज हाकर 15,560 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रह सकती है।

Cumin: no fear of downfall

New Delhi, 03 January (NNS): Cumin prices remained firm at Rs 25600 per quintal owing to the sluggish sale at the higher level.  Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by 215 or 0.89 percent to Rs 24440 per quintal owing to the increased buying from the speculators. The market sentiments may affect because its sowing season will going to be over soon. There is no fear in the spot cumin prices during the coming one or two days.

जीरा : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 3 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जीरे की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 25,600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर डटा रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 215 रुपए या 0.89 प्रतिशत तेज होकर 24,440 रुपए पर पहुंच गया। नई फसल की बिजाई अपनी समाप्ति के चरण में पहुंच गई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा घटने का डर नहीं है।