New Delhi, 17 July (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 6800 per quintal because of the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100/200 per quintal. Presently, the arrivals and the prices remained stable at the same level in the producing markets. The market sentiments may affect because of the consumption season off.  There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.

मेथीदाना : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100-200 रुपए की मंदी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों की मंड़ियों में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। खपत का सीजन होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी की आशंका नहीं है।

Nutmeg:  no fear of decrement

New Delhi, 17 July (NNS): The prices of nutmeg remained stable at Rs 530 per kg due to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 15/20 per kg. The trading activities reported to be close in Kochi on the occasion of Muharram, but before this, there, the arrivals and the prices held firm at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the sluggish offtkake . The spot nutmeg prices will not likely to decrease during the coming days.

जायफल : अभी मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां जायफल 530 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की तेजी आई थी। मुहर्रम के उपलक्ष्य में कोच्चि में कामकाज बंद रहा लेकिन इससे पूर्व वहां आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आवक सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Poppy seeds: will remain strong

New Delhi, 17 July (NNS): The prices of poppy seeds Turkey/China held firm at Rs 1250 per kg owing to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak availability and arrivals than the normal level. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong during the coming days.

पोस्तदाना : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की/चीन 1250 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। आवक तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना मजबूत ही बना रह सकता है।

Coriander: no possibility to increase

New Delhi, 17 July (NNS): The prices of coriander badami held stable at Rs 8500 per quintal because of the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 2000 bags of coriander reported to arrive in Ramganj mandi and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 38 or 0.53 percent to Rs 4110 per quintal because of the sluggish speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain high during the coming days.

धनिया : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 8500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। रामगंज मंड़ी में इसकी आवक घटकर करीब 2 हजार बोरियों की होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 38 रुपए या 0.53 प्रतिशत मंदा होकर 7110 रुपए पर आ गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 17 July (NNS): Here, the prices of big cardamom jhundiwali declined by Rs 30 to Rs 1430 per kg owing to the sluggish sale even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. Its average auction price jumped to Rs 1200/1687 per kg in the last auction which held 11 July. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची की बिक्री कमजोर ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची झुंड़ीवाली 30 रुपए और मंदी होकर 1430 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इसे मिलाकर हाल ही में इसमं 50 रुपए की मंदी आई है। 11 जुलाई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1200/1687 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।

Turmeric: will likely to remain strong

New Delhi, 17 July (NNS): Here, the prices of turmeric jumped by Rs 400s to Rs 16500 per quintal owing to the increased offtake even after the higher prices. During the previous day, the prices have gone up by in the same ratio. There were around 1000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained stable at the same level during the previous day. The active contract prices went up by Rs 278 or 1.79 percent to Rs 15768 per quintal because of the strong speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.

हल्दी : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी का उठाव और बढ़ गया। यही वजह है कि यहां हल्दी ईरोड गा एज ईट इज 400 रुपए और उछलकर 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। एक दिन पूर्व भी इसमें तेजी आई थी। ईरोड में करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 278 रुपए या 1.79 प्रतिशत तेज होकर 15,768 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रह सकती है।

Cumin: no possibility to increase

New Delhi, 17 July (NNS): Here, cumin prices dropped down by Rs 500 to Rs 28500 per quintal owing to the weak offtake even after the feeble prices. During the previous day, the prices have gone down in the same ratio. There were around 6000/7000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract went down by Rs 80 or 0.30 percent to Rs 26470 per quintal owing to the nominal speculative buying. The spot cumin prices will not likely to increase during the coming one or two days.

जीरा : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री कमजोर ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 500 रुपए और मंदा होकर 28500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। एक दिन पूर्व भी इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ऊंझा में जीरे की करीब 6-7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 80 रुपए या 0.30 प्रतिशत मंदा होकर 26,470 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की उम्मीद नहीं है।