New Delhi, 20 December (NNS): The prices of copra in bags remained stable at Rs 19000 per quintal because of the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per kg. The market sentiments may affect as there will be no weddings. The spot copra will likely to remain strong during the near future.
गोला : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 19 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। ब्याह-शादियों का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रह सकता है।
Cashew: no possibility to increase
New Delhi, 20 December (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kg owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect as its Chirtmas demand has already been over. There is no possibility of more uptrend in the spot cashew prices during the coming one or two days.
काजू : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर काजू की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की नरमी आई थी। क्रिसमिस की मांग पूरी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Almond kernel: no downtrend
New Delhi, 20 December (NNS): The prices of almond kernel California held stable at Rs 740 per kg due to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20/30 per kg. The market sentiment may affect because of chakrawat flood and fire in the forests of California. There is no possibility of downtrend in the spot almond kernel prices during the coming days.
बादामगिरी : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी बादामगिरी का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 740 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की तेजी आई है। कैलिफोर्निया में जंगलों की आग तथा चक्रवात के कारण हाल ही में हुए नुकसान से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मंदी की आशंका नहीं है।
