New Delhi, 04 September (NNS): The prices of copra in bags held firm at Rs 13000 per quintal due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The market sentiments may change because of the ongoing festival season. There is no possibility of more uptrend in the spot copra prices during the near future.
गोला : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 13 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने पर भी बाजार की धारणा में बदलाव नहीं हो रहा है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।
Cashew: not likely to increase
New Delhi, 04 September (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 850 per kg due to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the affected supply during the monsoon season. The spot cashew prices will not likely to increase during the near future.
काजू : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू की बिक्री में सुस्ती नजर आन लगी है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। विभिन्न राज्यों में हो रही अच्छी वर्षा के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की उम्मीद नहीं है।
Almond kernel: will remain strong
New Delhi, 04 September (NNS): The prices of almond kernel California remained stable at Rs 710 per kg due to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the higher booking rates than the normal level. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the near future.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री सुस्त पड़ती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 710 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। बुकिंग दर अपेक्षाकृत तौर पर ऊंची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है परन्तु अगले सप्ताह आयात के नए आंकड़े भी आने वाले हैं। अत: आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत बनी रह सकती है।
