New Delhi, 14 January (NNS): The prices of castor oil gained by Rs 100 to Rs 13400/13500 per quintal owing to the weak selling even after the lower level and increased industrial demand. In Ahmadabad, its prices also being quoted at Rs 12900 per quintal. Its prices held stable at Rs 5200/5300 per quintal in the markets of Rajasthan. The castor contract January delivery improved by Rs 6 to Rs 6335 per quintal because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the spot castor oil prices during the near future.

अरंडी तेल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 100 रूपये बढ़कर 13400/13500 रूपये प्रति कुंतल हो गए। अहमदाबाद में इसके भाव 12900 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 5200 /5300 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा जनवरी डिलीवरी 6 रुपये बढकर 6335 रूपये प्रति क्विंटल हो गया। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Mustard: no possibility to decrease

New Delhi, 14 January (NNS): There were around 1.75 lakh bags of castor reported to arrive in the various markets of the country. At Lawrence Road, the prices of mustard slipped by Rs 50 to Rs 6400/6450 per quintal due to the weak demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices have been quoted at Rs 6000/6100 per quintal in loose. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also being quoted at Rs 6600 per quintal owing to the sluggish selling. There is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों : घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 1.75 लाख बोरी के लगभग होने तथा तेल मिलों की मांग घटने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव  50 रुपए घटकर 6400/6450 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6000/6100 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। बिकवाली कमजोर होने से जयपुर मंडी में 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों के भाव 6600 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। भविष्य में इसमें और गिरावट की संभावना कम है। बाज़ार मजबूत रहे सकता है।

Soybean: no long uptrend

New Delhi, 14 January (NNS): In Jalgaon, soybean prices  remained stable at Rs 4350 per quintal due to the weak offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract softened by 33 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also descended by 14 Ringgit per tonne due to the weak buying from the exporters, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot soybean prices during the near future.

सोयाबीन : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी सोयाबीन का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 4350 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 33 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 14 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में लंबी तेजी की आस नहीं है।

Cottonseed cake: no downfall

New Delhi, 14 January (NNS): The prices of cottonseed cake held strong at Rs 3100/3350 due to the increased demand from the cattle feed manufacturers and sluggish supply from Haryana and Punjab. In Bhatinda, its prices also remained stable at Rs 3400/3450 per quintal due to the feeble selling. The cottonseed cake January contract showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

बिनौला खल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) हरियाणा, पंजाब से आपूर्ति कमजोर होने तथा पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनौला खल के भाव  3100/3350 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। भटिंडा में बिकवाली घटने से इसके भाव 3400/3450 रूपये प्रति किवंटल पर मजबूत रहे। सटोरिया लिवाली  से बिनौला खल वायदा जनवरी डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें तेजी की संभावना नहीं है। बाज़ार सीमित उतार-चढ़ाव के बीच घूमता रह सकता है।