New Delhi, 26 November (NNS): The demand of castor oil reported to be weak from the paint manufacturers, due to this, the prices of castor oil slipped by Rs 100 to Rs 13800/13900 per quintal. In Gujarat, its prices also being quoted at Rs 13200 per quintal. Its prices held stable at Rs 6400/6500 per quintal in the markets of Rajasthan and Gujarat. The castor contract December delivery showed nominal uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market fluctuates by Rs 200/300 per quintal during the coming days.
अरंडी तेल : सीमित घट-बढ़
नई दिल्ली, 26 नवम्बर (एनएनएस) पेंट निर्माताओ की मांग कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 100 रूपये घटकर 13800/13900 रूपये प्रति कुंतल रह गए। गुजरात में इसके भाव 13200 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। गुजरात व राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6400/6500 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा दिसंबर डिलीवरी में मामूली तेजी रही। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना नही है। बाजार 200/300 रूपये के उतार-चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
Mustard: no more decrement
New Delhi, 26 November (NNS): There were around 2.25 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of country. At Lawrence Road, the prices of mustard remained sluggish at Rs 6350/6400 per quintal due to the weak demand from the mills and weak offtake along with the constant selling from the stockists. In Najafgarh mandi, its prices held stable at Rs 5900/6000 per quintal. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also being quoted at Rs 6600 per quintal owing to the feeble selling. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming one or two days.
सरसों : ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 26 नवम्बर (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 2.25लाख बोरी के लगभग होने तथा तेल का उठाव ना होने के कारण मिलों की मांग घटने से एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 6350,/6400रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहा।नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5900 /6000रुपए प्रति कुंतल टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने से जयपुर मंडी में 42त्न कंडीशन सरसों के भाव 6600रुपए प्रति कुंतल बोले गए । आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें अधिक घट-बढ़ की संभावना नहीं है।
Cottonseed cake: possibility of soft trend
New Delhi, 26 November (NNS): The prices of cottonseed cake reduced by Rs 100 to Rs 3000/3150 per quintal due to the weak demand from the cattle feed manufacturers and increased selling from the Haryana and Punjab. In the markets of North India, its prices also remained under pressure at Rs 3200/3300 per quintal due to the feeble selling. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the increased supply and the market may likely to move in the limited area during the coming days.
बिनौला खल : नरमी की उम्मीद
नई दिल्ली, 26 नवम्बर (एनएनएस) हरियाणा पंजाब की बिकवाली आने तथा पशु आहार वालों की मांग कमजोर होने से बिनोला खल के भाव 100 रूपये घटकर 3000/3150 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। उत्तर प्रदेश की मंडियों में बिकवाली घटने से इसके भाव 3200/3300 रूपये प्रति किवंटल पर दबे रहे। आपूर्ति बढ़ने की संभावना को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट-बढ़ की संभावना नहीं है बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Soybean: should purchase at the current level
New Delhi, 26 November (NNS): The arrivals of soybean showed heavy uptrend in Jalgaon along with Neemach, Mandsaur, Ratlam and Dahod of MP during the last some days, due to which, in plant reach, its prices fell down by Rs 200 to Rs 4350/4400 per quintal during the last four days. Now, there is no possibility of more downtrend in the prices because the prices reported to be at the higher level after including truck freight cost from the producing markets, due to this, the market may not show downfall during the coming days
सोयाबीन- वर्तमान भाव पर खरीदिए
नई दिल्ली, 26 नवम्बर (एनएनएस) सोयाबीन की आवक मध्य प्रदेश के नीमच मंदसौर रतलाम दाहोद के साथ-साथ महाराष्ट्र के जलगांव लाइन में काफी बढ़ गई है, जिससे इसके भाव पिछले चार दिनों के अंतराल 200 रुपए टूटकर प्लांट पहुंच में 4350/4400 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। अब इनमें घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि उत्पादक मंडियों से पढ़ते ट्रक भाड़े लगाकर काफी महंगा बैठ रहे हैं, इसलिए अब यहां से बाजार में एक बार मंदे को विराम लग रहा है।
