New Delhi, 25 February (NNS): The prices of castor oil remained stable at Rs 13800/13900 per quintal due to the weak selling even after the feeble prices and increased industrial demand. In Ahmadabad, its prices also being quoted at Rs 13250 per quintal. Its prices held stable at Rs 6400/6500 per quintal in the markets of Rajasthan. The castor contract March delivery improved by Rs 20 to Rs 6405 per quintal because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the spot castor oil prices during the near future.

अरंडी तेल : मंदे के आसार कम

नई दिल्ली, 25 फरवरी (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा घटे भाव पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 13800/13900 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13250 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6400/6500 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा मार्च डिलीवरी 20 रूपये बढकर 6405  रूपये प्रति क्विंटल हो गए । भविष्य में  इसमें गिरावट  की संभावना नहीं है।

Mustard: likely to remain stable

New Delhi, 25 February (NNS): There were around 2.25 lakh bags of both new and the old stock of castor reported to arrive in the various markets of the country. At Lawrence Road, the prices of mustard held stable at Rs 6100/6150 per quintal because of the increased demand from the mills.  In Najafgarh mandi, its prices have been quoted at Rs 5800/5900 per quintal in loose. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also being available at Rs 6300/6325 per quintal owing to the weak selling. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.

सरसों : ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 25 फरवरी (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में नई पुरानी सरसों की आवक 2.25 लाख बोरी के लगभग होने तथा तेल मिलों की मांग से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 6100/6150 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5800/5900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जबकि बिकवाली कमजोर होने से जयपुर मंडी में 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों के भाव 6300/6325 रूपए प्रति क्विंटल पर बोले गए। भविष्य में इसमें और गिरावट की संभावना कम है।

Soybean: no long uptrend

New Delhi, 25 February (NNS): In Jalgaon, soybean prices remained stable at Rs 4050 per quintal due to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s soya oil contract went up by 61 cents per ounce and in KLCE, the active palm oil contract also improved by 06 Ringgit per tonne because of the increased buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain sluggish during the near future.

सोयाबीन : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 25 फरवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सोयाबीन का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 4050 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 61 सैंट प्रति पौंड की तेजी आने तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 6 रिंगिट प्रति टन का सुधार होने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में सुस्ती छाई रह सकती है।

Cottonseed cake: less possibility to decrease

New Delhi, 25 February (NNS): The prices of cottonseed cake gained by Rs 50 to Rs 3200/3350 per quintal due to the increased demand from the cattle feed manufacturers and weak supply from Haryana and Punjab along with the sluggish supply. In Bhatinda, its prices also held strong at Rs 3350/3400 per quintal. The cottonseed cake March delivery eased by Rs 5 to Rs 2675 per quintal because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

बिनौला खल : गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 25 फरवरी (एनएनएस) हरियाणा पंजाब से आपूर्ति कमजोर होने तथा पशु आहार वालों की मांग निकलने तथा आपूर्ति घटने से बिनौला खल के भाव 50 रूपये बढ़कर 3200/3350 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। भटिंडा  में  इसके भाव 3350/3400 रूपये प्रति किवंटल पर मजबूत रहे। हालांकि सटोरिया लिवाली से बिनौला खल वायदा मार्च डिलीवरी  5 रूपये घटकर 2675 रूपये प्रति क्विंटल रह गया। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।