New Delhi, 06 January (NNS): The prices of cashew four pieces reduced by Rs 10 to Rs 760 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiment may affect because of the new season and the consumption season off. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming week.

काजू : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 6 जनवरी (एनएनएस)। आगामी पंाच-सात दिनों में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 10 रुपए और घटकर 760 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने तथा नए सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।

Almond kernel: remain strong

New Delhi, 06 January (NNS): The prices of almond kernel California gained by Rs 20 to Rs 820 per kg owing to the strong buying from the stockists even after the higher prices. Before this, the prices have gone up by Rs 20/30 per kg. The market sentiments may affect because of the supply and availability of the stock. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 6 जनवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी रहने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 20 रुपए तेज होकर 820 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।