New Delhi, 07 November (NNS): The cashew 180 no. prices held firm at Rs 1250 per kg owing to the feeble offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level and on seeing the ongoing consumption season. There is no possibility of more uptrend in the spot cashew prices during the near future.
काजू : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 7 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1250 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि खपत का सीजन चालू है लेकिन कीमत भी सामान्य से काफी ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Coconut powder: no downfall
New Delhi, 07 November (NNS): The prices of coconut powder held firm at Rs 4400 per 25 kg due to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The wedding season will likely to start soon, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downtrend in the spot coconut powder prices during the coming days.
गोला बुरादा : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 7 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 4400 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियों का सीजन जल्दी ही शुरू होने वाला है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा मंदा होने की आशंका नहीं है।
