New Delhi, 28 February (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kg owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. There is no possibility of long uptrend in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : लंबी तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 28 फरवरी (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में लंबी तेजी की आस नहीं दिख रही है।
Copra: no possibility to decrease
New Delhi, 28 February (NNS): The sale of copra reported to be sluggish at the higher level. Here, the prices of copra in bags remained stable at Rs 19500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing weddings and upcoming big festival like holi. There is no fear of downfall in the spot copra prices during the coming days.
गोला : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 28 फरवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 19,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। होली जैसा बड़ा त्यौहार सामने है तथा ब्याह-शादियां भी चल रही हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मंदा होने की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Almond kernel: no more downfall
New Delhi, 28 February (NNS): The offtake of almond kernel reported to be weak at the higher prices, due to this reason, here, almond kernel California prices held stable at Rs 785 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 30/35 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot almond kernel prices during the coming days.
बादामगिरी : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 28 फरवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बादामगिरी उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 785 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मंदी का डर नहीं है।
