New Delhi, 26 September (NNS): The cashew 180 no. prices held firm at Rs 1200 per kg owing to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 25/50 per kg. The market sentiments may affect because of the weak supply and availability than the normal level. There is no fear of profit taking selling during the coming days.

काजू : मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 25-50 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मुनाफावसूली बिकवाली शुरू होने का डर भी बना हुआ है।

Coconut powder: no downfall

New Delhi, 26 September (NNS): The prices of coconut powder rose by Rs 40 to Rs 4400 per 25 kg due to the increased sale even after the higher prices. Before this, the prices have gone up by Rs 150 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season and recent uptrend in the prices of copra. There is no fear of more decrement in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर गोला बुरादा की बिक्री और बढ़ गई। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 40 रुपए और तेज होकर 4400 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। एक दिन पूर्व भी इसमें 150 रुपए का उछाल आया था। गोले में आती जा रही तेजी तथा त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा मंदा होने का डर नहीं दिख रहा है।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 26 September (NNS): The prices of pistachio Peshawari remained firm at Rs 3100 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3100 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रह सकता है।