New Delhi, 11 March (NNS): The offtake of black pepper reported to be strong at the higher level. As a result, the prices of black pepper markara improved by Rs 10 to Rs 745 per kg. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The arrivals and the prices held stable at the same level in Kochi. The market sentiments may affect as the crop of Karnataka will likely to arrive soon. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.
कालीमिर्च : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव मजबूत ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 10 रुपए और तेज होकर 745 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व भी हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। कर्नाटक में नई फसल के श्रीगणेश में होती जा रही देरी से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।
Red chilli: will remain strong
New Delhi, 11 March (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 14500 per quintal due to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around one lakh bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day, in this situation, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.
लालमिर्च : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 14,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब एक लाख बोरिों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Cloves: will remain sluggish
New Delhi, 11 March (NNS): The sale of cloves reported to be sluggish even after the feeble prices. As a result, cloves prices remained firm at Rs 820 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 25/30 per kg. The American dollar showed constant downfall against the Indian rupee, due to this, the market sentiments may affect. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming days.
लौंग : सुस्ती जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 820 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 25-30 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणाा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रह सकती है।
Small cardamom: no uptrend
New Delhi, 11 March (NNS): Today, the arrivals of small cardamom jumped to 46043 kg in the Speciality Indian Food Products Private Limited Auction. Here, the average auction price reduced to Rs 2742.96 per kg owing to the weak buying. Before this, the prices were at Rs 2887.35 per kg in the last auction which held on 28th February and the arrivals were ruling at 17914 kg. Here, the prices of small cardamom 7.5mm fell down by Rs 50 to Rs 2900 per kg because of the weak buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the higher arrivals than the normal level. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। आज हुई स्पेशियल्टी इंडियन फूड पार्क्स एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक उछलकर 46,043 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक में उछाल आने जबकि लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2742.96 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 28 फरवरी को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2887.35 रुपए थी तथा आवक 17,914 किलोग्राम की हुई थी। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली और कमजोर पड़ने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए ओर मंदी होकर 2900 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। एक दिन पूर्व भी इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ऊंची आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावा नहीं दिख रही है।
Dry ginger: will remain strong
New Delhi, 11 March (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 24000 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level in Kochi. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.
सौंठ : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Pistachio: no possibility to decrease
New Delhi, 11 March (NNS): Pistachio Peshawar prices remained firm at Rs 2550 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect as the winters will likely to be over soon. The spot pistachio prices will likely to remain weak during the near future.
पिस्ता : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2550 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सर्दियां अपनी समाप्ति की कगार पर होने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही हैं। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Cumin: will remain in the limited area
New Delhi, 11 March (NNS): There were around 39000/40000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be at the weak and the prices held stable at the same level during the previous day. Here, the prices of cumin improved by Rs 100 to Rs 21700 per quintal because of the weak buying at the improved prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The active contract prices went up by Rs 30 or 0.14 percent to Rs 21150 per quintal owing to the limited speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain in the limited buying during the coming days.
जीरा : सीमित दायरे में घूमता रहेगा
नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। ऊंझा में आज जीरे की आवक घटकर करीब 30-40 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने जानकारी मिली। यहां सुधरी हुई कीमत पर भी हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से जीरा सामान्य 100 रुपए सुधरकर 21,700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। हाल ही में इसमें इतना ही सुधार हुआ था। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 30 रुपए या 0.14 प्रतिशत सुधरकर 21,150 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
