New Delhi, 18 October (NNS): The prices of almond kernel California remained stable at Rs 685 per kg due to the weak offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect as most of the Diwali demand has already been fulfilled. The spot almond kernel prices will likely to remain high during the coming one or two days.
बादामगिरी : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 18 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी बादामगिरी का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 685 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। दीवाली की अधिकतर मांग पूरी हो गई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Copra: no possibility to increase
New Delhi, 18 October (NNS): The prices of copra in bags remained stable at Rs 20000 per quintal owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per kg. The market sentiments may affect because huge amount of demand has already been over. There is no possibility of uptrend in the spot copra prices during the coming one or two days.
गोला : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 18 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। दीवाली की अधिकतर मांग पूरी हो चुकी है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बढ़ने की संभावना नहीं है।
Cashew: will remain sluggish
New Delhi, 18 October (NNS): The prices of cashew 320 no. remained firm at Rs 1050 per kg due to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, its prices have gone down by Rs 25 per kg. The festival demand has been over, due to this, the market sentiments may affect. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
काजू : सुस्ती बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 18 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 1025 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। त्यौहारी मांग अधिकतर पूरी हो चुकी है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्त्ी जारी रह सकती है।
