New Delhi, 13 February (NNS): The prices of soya acid oil rose by Rs 100 to Rs 6850/6900 per quintal owing to the weak selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In the markets of Madhya Pradesh, its prices have been quoted at Rs 6400 per quintal. In Kandla, the prices of palm fatty remained stable at Rs 9000 per quintal due to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the stock and demand during the coming days.

एसिड ऑयल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 फरवरी (एनएनएस) साबुन निर्माताओं की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सोया एसिड आयल के भाव 100 रूपये बढकर 6850/6900 रुपए प्रति कुंतल हो गए। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 6400 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में पाम फैट्ïटी कीमतें 9000 रूपये पर टिकी रही। स्टाक व मांग को देखते हुए इसमें ज्यादा मंदे की संभावना नहीं है।

Mustard oil: less possibility to decrease

New Delhi, 13 February (NNS): The prices of mustard oil remained stable at Rs 13000 per quintal due to the weak selling from the stockists and sluggish supply. In tins, its prices held strong at Rs 2200/2450 per quintal. In the markets of Haryana, mustard oil prices have been quoted at Rs 12800 per quintal. The prices of mustard oil kachi ghani also being quoted at Rs 13100 per quintal because of the sluggish selling. There is no possibility of more down trend in the prices on seeing the recent decrement during the near future.

सरसों तेल : मंदे के आसार कम

नई दिल्ली, 13 फरवरी (एनएनएस) आपूर्ति कमजोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सरसों तेल के भाव 100 रूपये बढकर 13000 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। टीनो मे इसके भाव 2200/2450 रूपए पर मजबूत  रहे। हरियाणा की मंडियों में इसके भाव 12800 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए।  बिकवाली कमजोर होने से जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 13100 रुपए प्रति किवंटल बोले गए। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में  इसमे अधिक गिरावट कीसंभावना नहीं है।

Cotton seed cake: no uptrend

New Delhi, 13 February (NNS): The prices of cotton seed cake held strong at Rs 3150/3350 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand from the cattle feed manufactures. In the markets of Punjab, cottonseed prices have been quoted at Rs 3500/3650 per quintal due to the increased arrivals. In NCDEX, the cotton seed cake February delivery showed downtrend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the spot cottonseed prices on seeing the supply and demand.

बिनौला खल : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 13 फरवरी (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग बढ़ने तथा  स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने  से बिनौला खल के भाव 3150/3350 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। पंजाब में आवक बिनौले की कीमतें 3500/3650 रूपये प्रति क्विंटल बोली गई। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में बिनौला खल फरवरी डिलीवरी में गिरावट रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें तेजी की संभावना कम है।

Soybean oil: likely to remain stable

New Delhi, 13 February (NNS): The prices of soya refined held stable at Rs 13400 per quintal due to the weak supply and bullish news from the international markets. Soya refined prices also being quoted at Rs 12800/12900 per quintal owing to the weak demand from Maharashtra and MP. In Kandla, its prices have been ruling at Rs 12600 per quintal because of the constant selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

सोयाबीन तेल : ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 13 फरवरी (एनएनएस) अन्तर्राष्ट्रीय बाजार के तेज समाचार आने एवं आपूर्ति घटने के कारण सोया रिफाइंड के भाव 13400 रूपये प्रति कुंतल पर टिके रहे। मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में मांग कमजोर होने सोया रिफाइंड के भाव 12800/12900 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 12600 रु प्रति कुंतल बोलें गए। स्टाक व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है। बाज़ार वर्तमान भावों के आसपास रूका रह सकता है।

Rice fatty: not likely to decrease

New Delhi, 13 February (NNS): Rice fatty prices held stable at Rs 9250/9300 per quintal because of the weak selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In Punjab, its prices held strong at Rs 9200 per quintal. In Kandla, the prices of palm fatty held strong at Rs 9000 per quintal because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

राइस फैट्टी : गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 13 फरवरी (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों  की बिकवाली  घटने से राइस फैट्टी के भाव 9250/9300 रुपए प्रति  क्विंटल पर टिके रहे। पंजाब में इसके भाव 9200 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। आयातको की बिकवाली कमजोर होने से की कांदला पाम फैट्ïटी के भाव 9000 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है।

Castor oil: no decrement

New Delhi, 13 February (NNS): The prices of castor oil held stable at Rs 13800/13900 per quintal because of the weak industrial demand. In Ahmadabad, its prices have been quoted at Rs 13100 per quintal. In NCDEX, the castor contract February delivery showed nominal downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more down trend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

अरंडी तेल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 फरवरी (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमजोर निकलने से अरंडी तेल के भाव 13800/13900 रूपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। अहमदाबाद में इसके भाव के भाव  13100 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में अरंडी वायदे फरवरी डिलीवरी में  मामूली गिरावट रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना नहीं है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।

Soybean: will remain sluggish

New Delhi, 13 February (NNS): In Jalgaon, soybean prices remained stable at Rs 4100 per quintal due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The Chicago’s soya oil contract gained by 11 cents per ounce and in KLCE, the active palm oil contract also rose by 54 Ringgit per tonne because of the increased buying from the investors. The spot soybean prices will likely to remain sluggish during the near future.

सोयाबीन : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 13 फरवरी (एनएनएस)। घटी कीमत पर सोयाबीन का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 4100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 11 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 54 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में सुस्ती बनी रह सकती है।